Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Today:  मानसून की विदाई की तैयारी शुरू, राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास होगी वापसी

    September 15, 2026

    15 September 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता! पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    September 15, 2026

    CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच, मौके पर मचा हड़कंप’ 8 युवतियों पर हुई कार्रवाई

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 15 September 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता! पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
    Featured

    15 September 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता! पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    News EditorBy News EditorSeptember 15, 2026No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Horoscope मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन रुकी हुई इनकम का कोई स्रोत फिर शुरू हो सकता है, इसलिए अपने प्रयासों में कमी न आने दें. कुछ लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन इसका आपकी कार्यप्रणाली पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा. मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. नेगेटिव- करीबी रिश्तों में ज्यादा भावनात्मक अपेक्षाएं रखना परेशानी दे सकता है, इसलिए व्यावहारिक रहें. इनकम के साथ खर्च भी ज्यादा हो सकता है. किसी भी काम में अपने बजट को नजरअंदाज न करें.

    व्यवसाय- कारोबार की कोई योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है. योजनाबद्ध तरीके से काम करने से समस्याएं कम होंगी. प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी डील होने से खुशी मिलेगी. सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रखें. लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी. घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा. स्वास्थ्य- सेहत कुछ कमजोर रह सकती है. ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज लापरवाही न करें. तनाव से खुद को दूर रखें. भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

    वृष राशि

    पॉजिटिव- समय अच्छा है. अपने कर्म पर भरोसा रखें, भाग्य भी साथ देगा. घर में अनुशासन और शांत माहौल बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा. मेहनत और समझदारी से अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं. नेगेटिव- जमीन या वाहन खरीदने की योजना है तो दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें. अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को नजरअंदाज न करें. किसी अप्रिय व्यक्ति के घर आने से माहौल नकारात्मक हो सकता है और इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा.

    व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था अच्छी रहेगी. लंबित योजनाओं को अमल में लाने का सही समय है. कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें. अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कई परेशानियों का समाधान मिलेगा. कानूनी मामले सुलझने में अभी समय लग सकता है. लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने से खुशी होगी. स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी समस्या हो सकती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने पर ध्यान दें. भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

    मिथुन राशि

    पॉजिटिव- नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आना-जाना रहेगा. किसी आध्यात्मिक स्थान पर समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी. फाइनेंस से जुड़ा अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. नेगेटिव- कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. गैरजरूरी कामों पर खर्च ज्यादा होगा, जिससे मानसिक तनाव रह सकता है. घर के किसी सदस्य की सेहत का भी खास ध्यान रखें. Horoscope

    व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होंगी. अपनी जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभाएंगे. नए काम से जुड़ा कोई प्रोजेक्ट पूरा करने से पहले उसकी दोबारा जांच जरूर करें. लव- परिवार के लोग आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी बनाए रखेंगे. किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी में लापरवाही न करें. दिनचर्या संतुलित रखें और खानपान का खास ध्यान रखें. भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

    कर्क राशि

    पॉजिटिव- आज आपके सामने कई विकल्प रहेंगे. सही फैसला लेने की जरूरत है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का सही समय है. किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन भी उपयोगी रहेगा. नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में भी मनोबल बनाए रखें. किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें और उसकी बातों में न आएं, वरना नुकसान हो सकता है. खरीदारी करते समय भी सावधान रहें, ठगी की आशंका है.

    व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए तय रणनीति बनाकर काम करें. फाइनेंस से जुडे कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है. पार्टनरशिप के व्यवसाय में साथी से संबंध खराब न होने दें. नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. लव- वैवाहिक संबंध मधुर और तालमेल वाले रहेंगे. घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में किसी वजह से अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी-जुकाम परेशान कर सकते हैं. लापरवाही न करें और समय पर इलाज लें. भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

    सिंह राशि

    पॉजिटिव- विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने के बजाय सकारात्मक रहें. इससे मनोबल और आत्मविश्वास बढे़गा. घर के बडे़-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा. उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता दूर हो सकती है. नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है. रुपए-पैसे के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है. बिना सोचे-समझे किसी से वादा न करें.

    व्यवसाय- कारोबार में कुछ मंदी रह सकती है, लेकिन मेहनत और योग्यता से स्थिति काफी हद तक संभाल लेंगे. दिखावे से बचें. पार्टनरशिप से जुडे काम में पुराने विवादों को हावी न होने दें और वर्तमान स्थिति सुधारने पर ध्यान दें. लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से कोई अच्छा फैसला लेंगे. लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है. स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी वाले लोग अपना खास ध्यान रखें. घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

    कन्या राशि

    पॉजिटिव- दिन खुशनुमा रहेगा. किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद करके खुशी मिलेगी. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं. प्रॉपर्टी खरीदने की भी अच्छी संभावना बन रही है. नेगेटिव- लोगों के बीच किसी की आलोचना या निंदा न करें, इससे आपकी छवि खराब हो सकती है. किसी अप्रिय समाचार से परेशानी हो सकती है. आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है.

    व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था अच्छी रहेगी. पार्टनरशिप से जुडे़ कारोबार में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं. इससे भविष्य से जुड़ी योजनाएं कुछ हद तक स्पष्ट होंगी. नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिलने की संभावना है. लव- जीवनसाथी से कुछ मतभेद हो सकते हैं और इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ सकता है. अपने व्यवहार में नरमी रखें. स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और जोडों में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है. व्यायाम और योग पर ध्यान दें. भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

    तुला राशि

    पॉजिटिव- समय पूरी तरह पक्ष में नहीं है, लेकिन हर परिस्थिति में तालमेल बनाकर आप दिन को काफी हद तक अपने अनुकूल कर लेंगे. सामाजिक और सोसाइटी से जुडे कामों में योगदान देने से पहचान बढे़गी. रिश्तेदारों के आने और मेल-मुलाकात से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. नेगेटिव- युवा भविष्य से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. जल्दबाजी में लिया फैसला बदलना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए खर्च पर नियंत्रण जरूरी है. अपने निजी कामों के लिए समय न निकाल पाने से मन में असंतोष रह सकता है.

    व्यवसाय- काम का दबाव ज्यादा रहेगा, इसलिए कार्यस्थल पर ही ध्यान रखें. फिलहाल यात्रा और मार्केटिंग से जुडे काम टालना बेहतर रहेगा. किसी योजना या शेयर में पैसा लगाने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लें. सरकारी गतिविधियों से जुडे व्यवसाय में अच्छा फायदा होने की संभावना है. लव- आपके योगदान से पारिवारिक व्यवस्था अच्छी रहेगी. प्रेम संबंधों में नजदीकी बढे़गी. स्वास्थ्य- ज्यादा थकान और तनाव की वजह से भूख कम लग सकती है और अपच हो सकता है. मॉर्निंग वॉक और व्यायाम पर ध्यान दें. भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

    वृश्चिक राशि

    पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति से सही मार्गदर्शन मिलेगा और आप अपने काम को अच्छी तरह पूरा करने में सफल रहेंगे. कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है. नेगेटिव- ज्यादा भावुक होने से लोग आपका फायदा उठा सकते हैं. समय के मुताबिक अपने व्यवहार में बदलाव लाएं. रुपए-पैसे के लेनदेन में लापरवाही न करें. ठगी या धोखे का शिकार होने की आशंका है.

    व्यवसाय- कारोबार में नए प्रोजेक्ट से जुड़ा ठोस और महत्वपूर्ण फैसला ले पाएंगे. इससे आने वाले समय में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. प्रॉपर्टी से जुडे व्यवसाय में जल्दी अच्छी डील हो सकती है. नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा. लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात होने पर अच्छी यादें ताजा होंगी. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बिना वजह चिंता के कारण नींद प्रभावित हो सकती है. मेडिटेशन पर ध्यान दें. भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

    धनु राशि

    पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से सही दिशा मिलेगी. आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है. अपनी पसंद के कामों में कुछ समय बिताने से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी. नेगेटिव- लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी. घर में रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि इसका असर रिश्तों पर न पडे़. केवल योजनाएं बनाने में समय खराब न करें, उन्हें अमल में भी लाएं.

    व्यवसाय- कारोबार के लिए लोन या उधार लेने की सोच रहे हैं तो दोबारा विचार करें. किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई चुनौतियां आ सकती हैं. अनुभवी लोगों की मदद लेना जरूरी होगा. अपनी क्षमता से ज्यादा पैसा कहीं न लगाएं. लव- पति-पत्नी के बीच छोटी बात पर तकरार हो सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के लिए समय निकालें. स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी. ज्यादा तनाव लेने से सिरदर्द और एसिडिटी हो सकती है. भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

    मकर राशि

    पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण फैसला लें तो उस पर कायम रहें, इससे फायदा होगा. घर में अनुशासन और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. नेगेटिव- दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं. भविष्य से जुड़ी कोई योजना सफल न हो तो तनाव लेने के बजाय दोबारा प्रयास करें. एक व्यक्ति की बात दूसरे तक पहुंचाने से बचें. महिलाओं को इस मामले में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

    व्यवसाय- कारोबार में भागदौड़ रहेगी. कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं. कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से अच्छा लाभ हो सकता है. अपने फैसलों को प्राथमिकता दें. ऑफिस में अपने अधिकारों का इस्तेमाल करें और छोटी बातों से घबराएं नहीं. लव- घर में मेहमान आने से खुशी और चहल-पहल रहेगी. लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य- सिरदर्द और माइग्रेन से मनोबल प्रभावित हो सकता है. ज्यादा भागदौड़ न करें और आराम पर भी ध्यान दें. भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

    कुंभ राशि

    पॉजिटिव- परिवार के लोगों के साथ बातचीत करके लिया फैसला अच्छा रहेगा. घर में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है. बच्चों से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी और आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे. नेगेटिव- पारिवारिक रिश्तों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से खटास आ सकती है, इसलिए समझदारी से काम लें. बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं. उनकी समस्याओं का समाधान होने से उनका आत्मविश्वास बढेगा.

    व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति सुधरेगी. कर्मचारियों और सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा. आपकी एकाग्रता और मौजूदगी से माहौल अनुशासित रहेगा. पार्टनरशिप के व्यवसाय में छोटी गलतफहमी अलगाव जैसी स्थिति पैदा कर सकती है. लव- घर का माहौल प्रेम और सौहार्दपूर्ण रहेगा. किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मान-सम्मान प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें. स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और नकारात्मक सोच की वजह से मनोबल कम हो सकता है. इसका असर कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा. भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

    मीन राशि

    पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से नए अनुभव मिलेंगे. संपत्ति से जुड़ा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है, इसलिए कोशिश जारी रखें. प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. नेगेटिव- घर से जुडे कामों पर खर्च ज्यादा हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलें. बच्चों से बात करते समय उनके नजरिए को भी समझें. रिश्तेदारों से विवाद न होने दें. समस्याओं को बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा.

    व्यवसाय- कारोबार में अनुशासित और व्यवस्थित माहौल रहेगा. पार्टनरशिप का व्यवसाय पहले की तरह चलता रहेगा. नए प्रोजेक्ट में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी. नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी. लव- परिवार के लोगों के साथ बातचीत में कुछ समय बिताएं. इससे आपसी तालमेल और संबंध बेहतर बने रहेंगे. स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम या गले से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें. जरूरत हो तो समय पर इलाज लें. भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3  Horoscope

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Today:  मानसून की विदाई की तैयारी शुरू, राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास होगी वापसी

    September 15, 2026

    CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच, मौके पर मचा हड़कंप’ 8 युवतियों पर हुई कार्रवाई

    September 14, 2026

    CG News : छात्रा की मौत मामले में NSUI नेता पर गंभीर आरोप, ब्लैकमेलिंग का दावा’ पुलिस जांच में जुटी

    September 14, 2026

    CG Crime: SIMS अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, स्टाफ से बदसलूकी का VIDEO वायरल; युवक गिरफ्तार

    September 14, 2026

    ATM लूटने की फिराक में था बदमाश, स्थानीय लोगों ने दी सूचना’ पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार

    September 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

    September 14, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG Weather Today:  मानसून की विदाई की तैयारी शुरू, राजस्थान से 19 सितंबर के आसपास होगी वापसी

    September 15, 2026

    15 September 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता! पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

    September 15, 2026

    CG Crime News : स्पा सेंटर में पुलिस की जांच, मौके पर मचा हड़कंप’ 8 युवतियों पर हुई कार्रवाई

    September 14, 2026

    CG News : छात्रा की मौत मामले में NSUI नेता पर गंभीर आरोप, ब्लैकमेलिंग का दावा’ पुलिस जांच में जुटी

    September 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.