Monday, July 7, 2025

18 दिसंबर से कांग्रेस की क्राउड फंडिंग मुहिम की शुरुआत:नाम रखा डोनेट फॉर देश, हर कांग्रेस पदाधिकारियों को देने होंगे 1380 रुपए

2024 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी फंड बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी क्राउड फंडिंग मुहिम की शुरुआत करने जा रही है।

कांग्रेस ने इस मुहिम का नाम ‘डोनेट फॉर देश’ रखा है। 18 दिसंबर को दिल्ली से इसकी शुरुआत होगी। पार्टी ने अपने स

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर क्राउड फंडिंग मुहिम लॉन्च करने की बात कही। वेणुगोपाल ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अपने ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान, ‘डोनेट फॉर देश’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।

यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज कोष से प्रेरित है और इसका उद्देश्य एक श्रेष्ठ भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है। अभियान की अफिशियल शुरुआत पार्टी अध्यक्ष 18 दिसंबर को दिल्ली में करेंगे।

वेणुगोपाल ने आगे कहा- हम अपने राज्य-स्तरीय पदाधिकारियों, हमारे निर्वाचित प्रतिनिधियों, DCC अध्यक्षों, PCC अध्यक्षों और AICC पदाधिकारियों में से प्रत्येक को कम से कम 1,380 रुपये का योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

भी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस मुहिम में कम से कम 1380 रुपए का योगदान देने को कहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -