Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 18 August 2024 Ka Rashifal : आज रविवार को 4 राशियों को होगा बम्पर लाभ, मिलेगा भगवान सूर्य का आशीर्वाद, जानें 12 राशियों का राशिफल
    Featured

    18 August 2024 Ka Rashifal : आज रविवार को 4 राशियों को होगा बम्पर लाभ, मिलेगा भगवान सूर्य का आशीर्वाद, जानें 12 राशियों का राशिफल

    News EditorBy News EditorAugust 18, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।’

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको निजात मिलेगी और आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। आज किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी रुका काम पूरा हो जाएगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर बातचीत भी होगी जो कि सकारात्मक रहेगा। शाम को परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है। आज आपको कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की हेल्प मिलेगी, ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी लेकिन कार्य भी सुचारू रूप से बनते जाएंगे। सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने काम के प्रति व्यस्त रहेंगे। आज व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी लेकिन आप अपने कार्यों को सहज ही पूरा भी कर लेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी और योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपको मन मुताबिक सफलता भी देगा। आज कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपनी शुभचिंतकों की राय की अनदेखी करने की भूल न करेंगे। आज आपकी किसी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। आज किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करें आपको अच्छा लाभ हो सकता है। घर में किसी नन्ने मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज कोई भी विशेष निर्णय लेते समय बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे तो काम में आसानी भी होगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 3

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है, हालांकि दिन की शुरुआत में चुनौतियां रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी की मदद से रास्ते आसान हो जाएंगे। और कामों में भी सफलता मिलेगी। घर का माहौल सुकूनदायक रहेगा। इस राशि की महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है , अधिक लाभ होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने प्रोजेक्ट को अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। आज समय आपके पक्ष में है। काम आसानी से बनेंगे और किसी नई योजना पर भी काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे। और पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा। आज घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, आपको नुकसान हो सकता है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रोपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाये बनेगी। आज आपका काम करने का जनून आपको मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किसी भी ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल है। आज पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य की भावना बनी रहेगी। लवमेट में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान और विश्वास रखेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा, अच्छी जॉब मिलेगी। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 3

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन उनसे भागने की बजाय बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय ना लें। आज कारोबारी महिलाओं को पारिवारिक और व्यवसायिक तालमेल बनाकर रखेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। शिक्षकों की मेहनत और लगन को देखकर लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे तो जल्दी ही हल भी मिलेगा। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से नए अवसर मिलने वाले हैं। दोपहर बाद आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे। महिलाओं को धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 7

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। आज कारोबार में नई तकनीक का इस्तेमाल करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श होगा। योजना को गति देने में आपकी मेहनत बनी रहेगी। लवमेट को मुलाकात का अवसर मिलेगा। आज घर के बड़े व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से समाधान भी मिलेंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी भी काम करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करेंगे, फिर उसे पर काम करेंगे। इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में बुजुर्गों का भी प्यार व आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा। किसी रुके हुए काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती हैं। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी आज दूर होगी, आप एनर्जेटिक रहेंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोंच से जीवनयापन में आपकी मदद करेगी। आज घर तथा बाहर दोनों जगह किसी बड़े फैसले को लेने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करेंगे। सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के लिए आपका योगदान रहेगा। मांगलिक कार्य होने के भी योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे। आज करीबी लोगों से तालमेल बना कर रखें। आज आपको लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे। आज आप

    अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते है।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बन जाने से राहत की सांस लेंगे। छोटों की गलतियों को माफ करते चलेगे और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करेंगे। किसी भी योजना की पहले उचित रूपरेखा बनाए, बाद में उस पर काम करेंगे। आज किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा, परिवार में  खुशी का माहौल बनेगा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.