श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ति श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना डभरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 16.10.2026 को थाना डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेढापाली के दो व्यक्ति ग्राम सपोस के चईतराई भांठा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना पर तत्काल थाना डभरा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई, जिसमें दो आरोपी –
01. मिले भारद्वाज पिता झाडू भारद्वाज उम्र 45 साल
02. प्रेम लाल भारद्वाज पिता रामप्रसाद भारद्वाज उम्र 50 साल
दोनों निवासी मेढापाली, थाना डभरा जिला सक्ती
के कब्जे से क्रमशः 20 लीटर एवं 10 लीटर, कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000/- रूपये जप्त की गई।
आरोपियों के पास शराब रखने का कोई वैध लायसेंस नहीं पाया जाने से थाना डभरा में अपराध क्रमांक 420/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर दिनांक 29.10.2026 तक न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना डभरा प्रभारी राजेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, आरक्षक राजेश धीरहे, लक्ष्मीकांत उरांव, धनेश्वर दिवाकर,एवं भुनेश्वर गर्ग की सराहनीय भूमिका रही।




