Wednesday, September 17, 2025

बस्तर में 2 भाइयों को कुल्हाड़ी से काट डाला:जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में विवाद, गांव में तनाव का माहौल, एक गिरफ्तार

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarबस्तर जिले में जमीन विवाद के चलते 2 परिवार में खूनी संघर्ष हुआ है। एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार के 2 सगे भाइयों को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इरिकपाल का है।

जानकारी के अनुसार इरिकपाल गांव के रहने वाले युवक योगेश के परिवार का गांव के ही दूसरे परिवार के साथ पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बीच आए दिन मारपीट लड़ाई-झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार 11 जून को भी दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया।

परिवार पर किया हमला

दूसरे पक्ष के लोग योगेश के घर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि घर वालों पर हमला कर दिया गया। योगेश और उसके भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। अब इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। इस मामले की जानकारी लगते ही एसपी शलभ सिन्हा समेत पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची।

एक आरोपी गिरफ्तार

वारदात के बाद गांव में और बवाल न हो, इसलिए जवानों को तैनात कर दिया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, जमीन विवाद को लेकर दोनों परिवारों के बीच बवाल हुआ है। दो लोगों की हत्या हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 5 से 6 लोगों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -