Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘पहले छुए पैर, फिर चला दी गोली…’, दिल्‍ली के शाहदरा में दीवाली के दिन 2 लोगों की हत्‍या
    Chhattisgarh

    ‘पहले छुए पैर, फिर चला दी गोली…’, दिल्‍ली के शाहदरा में दीवाली के दिन 2 लोगों की हत्‍या

    News EditorBy News EditorNovember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: दिल्ली के शाहदरा में बृहस्पतिवार को आकाश शर्मा का परिवार दीवाली मना रहा था. पीले रंग का कुर्ता पहन वो पटाखे चला रहे थे, तभी स्‍कूटी पर दो लोग आए. इनमें से एक स्‍कूटी से उतरा और आकाश शर्मा को उनके घर के सामने गोली मार दी. आकाश शर्मा का भतीजा जब शूटर को पकड़ने के लिए भागा, तो उसे भी गोली मार दी गई. इसके बाद आकाश शर्मा के परिवार में दीवाली के दिन मातम छा गया. पुलिस ने इस हत्‍याकांड के मास्‍टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक नाबालिग है.

    शाहदरा में हुई इस हत्‍या की वारदार का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. सीसीटीवी में आकाश और उनका भतीजा रिषभ नजर आ रहा है. दोनों ने पीला कुर्ता पहना है. रिषभ पटाखे में आ लगाने की कोशिश कर रहा है, तभी दो लोग स्कूटी से आते हैं. आकाश पटाखे में आग लगाकर जैसे घर के अंदर जाने के लिए मुड़ते हैं, वैसे ही शूटर पीछे से गोली मार देता है. इसके बाद जब भतीजा शूटर को पकड़ने पीछे भगा, तो उसे भी गोली मार दी जाती है.

    दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के फर्श बाजार में हुई फायरिंग की इस घटना के मामले में  एक आरोपी को पकड़ लिया है. पुलिस ने बताया कि फायरिंग के वक्त जो स्कूटी पर बैठा है, वो 16 साल का नाबालिग है. इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड वही है. उसी ने एक शूटर को हायर किया था. पुलिस ने के मुताबिक, आरोपियों ने 17 दिन पहले हत्या की प्लानिंग की थी. 2-3 दिन से आकाश को मारने के लिए घूम रहे थे, लेकिन वो मिल नहीं रहे थे. स्कूटी में बैठे नाबालिग ने ही शूटर को बताया था कि टारगेट कौन है.

    पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने आकाश को कुछ पैसा दिया था, लेकिन आकाश वो पैसा वापस नहीं कर रहा था. इसी बात पर झगड़ा चल रहा था. आकाश पर भी केस दर्ज हैं, उसका परिवार आपराधिक किस्म का है. वहीं, नाबालिग लड़के पर भी आपराधिक केस है. ऐसे में पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर ही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हत्‍याकांड का मामला किसी बड़े अपराध की साजिश से तो नहीं जुड़ा है? पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. लेकिन दिल्‍ली में दिन दहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना ने प्रशासन पर फिर सवाल खड़े कर दिये हैं.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में आकाश शर्मा उर्फ ​​छोटू और उसके भतीजे ऋषभ शर्मा (16) की मौत हो गई जबकि कृष शर्मा (10) गोली लगने से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि पीड़ित शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में अपने घर के बाहर दीवाली मना रहे थे, तभी रात लगभग आठ बजे उन पर हमला हुआ. अधिकारी ने बताया, ‘रात लगभग साढ़े आठ बजे पीसीआर कॉल आने पर पुलिस की एक टीम भेजी गई. टीम को घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले.’

    प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले उसके पैर छुए थे. सभी पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को भी गोलियां लगीं. अधिकारी ने बताया कि आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह निजी दुश्मनी का मामला प्रतीत होता है. उसने बताया कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस संबंध में जांच जारी है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026

    *आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन*

    July 7, 2026

    CG News : उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी, बुजुर्ग की मौत, पत्नी ने संघर्ष कर बचाई जान

    July 7, 2026

    CG News : सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, गड्ढों में मछली छोड़कर जताया आक्रोश

    July 7, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक*

    July 7, 2026

    *सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण व सुरक्षित यातायात के लिए कलेक्टर व एसपी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक*

    July 7, 2026

    *जिले में 15 सितंबर तक चलेगा वृहद पौधरोपण अभियान, सभी विभागों को तैयारी के निर्देश*

    July 7, 2026

    *आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन*

    July 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.