Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार

    April 25, 2026

    औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

    April 25, 2026

    CG NEWS : एसटीएफ जवान के घर खून-खराबा’ महिला ने मां-बेटे को चाकू से गोदा, बेटी गंभीर

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बाल सुधार गृह में बंद अतीक अहमद के 2 बेटे CWC के आदेश पर रिहा
    Chhattisgarh

    बाल सुधार गृह में बंद अतीक अहमद के 2 बेटे CWC के आदेश पर रिहा

    News EditorBy News EditorOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज: बाल सुधार गृह में बंद अतीक अहमद के दोनों बेटे एहजम और अबान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आदेश पर सोमवार को छोड़ दिए गए. बालिग हो जाने और कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होने की वजह से ये रिहाई मिली है. अतीक की बहन शाहीन परवीन को उनकी सुपुर्दगी मिली है.

    प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद का चौथा बेटा अहजम बाल संरक्षण गृह में था. घटना के वक्त नाबालिग होने के चलते उसे जेल नहीं भेजा गया था. हालांकि 4 अक्टूबर को एहजम बालिग हो गया. एहजम के साथ आबान भी बाल संरक्षण गृह में था.

    माफिया अतीक अहमद के चौथे बेटे एहजम और पांचवे बेटे आबान को प्रयागराज के राजरूपपुर बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया है. अहजम के छूटने पर सस्पेंस अंतिम समय तक बरकरार था, लेकिन सीडब्लूसी ने उसे भी छोड़ने का फैसला लिया.

    अतीक की बहन शाहीन परवीन ने दोनों बच्चों की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. इस अर्जी पर 10 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट में कल सीडब्ल्यूसी को जवाब दाखिल करना है. कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी पर सीडब्ल्यूसी को निर्णय लेने का निर्देश दिया था. जिस पर आज CWC ने जवाब दाखिल करने से पहले दोनों बच्चों को अतीक की बहन की सुपुर्दगी में सौंप दिया है. इस दौरान बाल सुधार गृह पर धूमनगंज एसीपी वरुण कुमार और थाना प्रभारी राजेश मौर्य मौजूद रहे. बाल सुधार गृह से निकलकर पुलिस के सुरक्षा में अतीक के दोनों बेटे कार में सवार होकर निकल गए.

    उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों को चकिया इलाके से बरामद किया था. दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उन्हें कोर्ट के आदेश पर बाल संरक्षण गृह में रखा गया था. यह दोनों बच्चे चौथे और पांचवें नंबर के हैं. एहजम इसी महीने 18 साल का हो गया है. नियमानुसार उसे अब बाल संरक्षण गृह में नहीं रखा जा सकता.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार

    April 25, 2026

    औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

    April 25, 2026

    CG NEWS : एसटीएफ जवान के घर खून-खराबा’ महिला ने मां-बेटे को चाकू से गोदा, बेटी गंभीर

    April 25, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

    April 25, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही

    April 25, 2026

    Fake Facebook ID Scam : फेसबुक पर फर्जीवाड़ा , IAS तारण प्रकाश सिन्हा के परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर की जा रही है पैसों की डिमांड

    April 25, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    आरोपी सुन्दर दास मंहत पिता सम्मेदास महंत उम्र 57 साल साकिन वार्ड नं. 11 सोंठी, थाना सक्ती का सट्टा खेलते गिरफ्तार

    April 25, 2026

    औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

    April 25, 2026

    CG NEWS : एसटीएफ जवान के घर खून-खराबा’ महिला ने मां-बेटे को चाकू से गोदा, बेटी गंभीर

    April 25, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

    April 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.