Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : पिज्जा आउटलेट का VIDEO वायरल, वेज-नॉनवेज को लेकर ग्राहकों ने उठाए सवाल

    September 21, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’

    September 21, 2026

    मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 का चालक

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 2025: छत्तीसगढ़ के लिए त्रासदी भरा साल, आग और हादसों ने बुझा दिए कई घरों के चिराग
    Chhattisgarh

    2025: छत्तीसगढ़ के लिए त्रासदी भरा साल, आग और हादसों ने बुझा दिए कई घरों के चिराग

    News EditorBy News EditorDecember 27, 2025Updated:December 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। साल 2025 छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐसा वर्ष साबित हुआ, जिसे प्रदेश कभी भूल नहीं पाएगा। यह साल न केवल कई परिवारों के चिराग बुझा गया, बल्कि लाखों-करोड़ों की संपत्ति को भी पलभर में खाक कर गया। प्रदेश के अलग–अलग हिस्सों में हुई भीषण आगजनी, सड़क और रेल हादसों, विस्फोटों और घरेलू त्रासदियों ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया।

    चलती ट्रेनों से उठता धुआं, आग का गोला बनते ट्रक, घरों में जिंदा जलते लोग और सार्वजनिक स्थानों पर मचती अफरा-तफरी—इन घटनाओं ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और फायर फाइटिंग सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। आइए नजर डालते हैं साल 2025 की उन बड़ी और दर्दनाक घटनाओं पर, जिन्होंने प्रदेश को हिला दिया।

    ट्रेन–ट्रक से जुड़ी बड़ी घटनाएं

    बिलासपुर में लोकल पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत में कई लोगों की मौत हुई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रही थी।

    रायगढ़ के भूपदेवपुर–किरोड़ीमल नगर सेक्शन में आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के जनरल कोच से धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

    दुर्ग रेलवे स्टेशन में खड़ी एक ट्रेन की बोगी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

    बिलासपुर–जांजगीर नेशनल हाईवे पर लोहे से लदे ट्रक में विस्फोट के बाद आग लग गई और ट्रक आग का गोला बन गया।

    बलौदाबाजार के गोड़ा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से एक ऑयल टैंकर टकरा गया। भीषण आग में तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।

    घरेलू हादसे और आत्मघाती घटनाएं

    रायपुर में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने महिला थाना परिसर में खुद को आग लगा ली, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    ग्राम आमापारा में रात के समय कमरे में आग लगने से पिता–पुत्र जिंदा जल गए। सुबह कमरे में केवल राख बची मिली।

    रायगढ़ के घरघोड़ा में एक झोपड़ी से मां–बेटी की जली लाश बरामद हुई, जबकि पिता का शव फंदे पर लटका मिला।

    आग का तांडव

    रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बेबीलोन टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 50 से अधिक लोग तीसरी से आठवीं मंजिल के बीच फंस गए।

    मुख्यमंत्री निवास के पास भगत सिंह चौक स्थित एक कॉम्प्लेक्स में भीषण आग से पूरे शहर में दहशत फैल गई।

    बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में तारपीन तेल से भरे टैंकर में आग लगने से एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया।

    अन्य चौंकाने वाली घटनाएं

    कांकेर के तेवड़ा गांव में विवाद के बाद चर्च में आगजनी की गई, जिसके बाद इलाके में धारा 144 जैसे हालात बन गए।

    बालोद में हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार को अज्ञात लोगों ने देर रात आग के हवाले कर दिया।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    साल 2025 की इन घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आगजनी और हादसों से निपटने के लिए प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को और मजबूत करने की जरूरत है। आम लोगों की जान की कीमत पर लापरवाही अब सवालों के घेरे में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : पिज्जा आउटलेट का VIDEO वायरल, वेज-नॉनवेज को लेकर ग्राहकों ने उठाए सवाल

    September 21, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’

    September 21, 2026

    मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 का चालक

    September 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    September 21, 2026

    CG Congress : 36 में से 20 नेताओं का निष्कासन रद्द, कुकरेजा-डोंगरे समेत कई की वापसी

    September 21, 2026

    गुटखा फैक्टरी में CGST की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी का आंकड़ा 60 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

    September 21, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG NEWS : पिज्जा आउटलेट का VIDEO वायरल, वेज-नॉनवेज को लेकर ग्राहकों ने उठाए सवाल

    September 21, 2026

    कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’

    September 21, 2026

    मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 16 सीएच 0396 का चालक

    September 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का 22 सितंबर को कोरबा दौरा

    September 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.