Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jhiram Valley Naxal Attack : झीरम घाटी केस अंतिम दौर में, आज होगी अंतिम बहस’ फैसले पर टिकी निगाहें

    August 10, 2026

    CG Accident : नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, रेलिंग से टकराकर एक की मौत’ 5 घायल

    August 10, 2026

    थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » रचिन रवींद्र के ओवर में 22 साल के बल्लेबाज ने जड़े लगातार 4 छक्के, भारत से है खास कनेक्शन
    Featured

    रचिन रवींद्र के ओवर में 22 साल के बल्लेबाज ने जड़े लगातार 4 छक्के, भारत से है खास कनेक्शन

    News EditorBy News EditorJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मेजर लीग क्रिकेट 2025 के पहले मैच में सैम फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की टीम ने वॉशिंगटन फ्रीडम को 237 रनों से हरा दिया। इस मैच में फ्रांसिस्को की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 269 रन बनाए। इसके बाद वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम सिर्फ 146 रन ही बना सकी। इस मैच में सैम फ्रांसिस्को की टीम के लिए बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी। मैच में फिल एलन ने दमदार शतक लगाया, तो वहीं संजय कृष्णमूर्ति ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

    फिन एलन ने लगाया शतक

    सैम फ्रांसिस्को की टीम के लिए टिम सिफर्ट और फिल एलन ओपनिंग करने उतरे थे। इसके बाद सिफर्ट सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए। फिर जेक फ्रेजर मैकगर्क भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बाद संजय कृष्णमूर्ति और एलन ने दमदार बल्लेबाजी की। दोनों प्लेयर्स ने तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। एलन ने 51 गेंदों में 151 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 19 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा संजय ने 20 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें एक चौका और चार छक्के शामिल रहे।

    रचिन रवींद्र के ओवर में जड़े चार छक्के

    वॉशिंगटन फ्रीडम की तरफ से 8वां ओवर रचिन रवींद्र ने फेंका। इस ओवर में उनके सामने थे संजय कृष्णमूर्ति। ओवर की पहली दो गेंदें डॉट रहीं। इसके बाद अगली चार गेंदों में कृष्णमूर्ति ने छक्के लगाए। रचिन को बिल्कुल समझ ही नहीं आया कि वह गेंदबाजी कहां करें। वह अपनी लाइन लेंथ से बिल्कुल भटक गए।

    बेंगलुरु के लिए खेल चुके अंडर-16 संजय कृष्णमूर्ति

    संजय कृष्णमूर्ति का भारत के बेंगलुरु से खास कनेक्शन है। उनका जन्म भले ही अमेरिका में हुआ, लेकिन साल 2011 में उनका परिवार भारत के कर्नाटक में चला आया था। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया और अंडर-16 में बेंगलुरु की तरफ से ही खेला। लेकिन उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिल पाई और वह अमेरिकी नागरिक ही रहे। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की तरफ से क्रिकेट खेला। उन्होंने अमेरिका के लिए 14 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Jhiram Valley Naxal Attack : झीरम घाटी केस अंतिम दौर में, आज होगी अंतिम बहस’ फैसले पर टिकी निगाहें

    August 10, 2026

    CG Accident : नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, रेलिंग से टकराकर एक की मौत’ 5 घायल

    August 10, 2026

    थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई

    August 10, 2026

    CG Crime News : बिलासपुर में कथित काला जादू केस में नया अपडेट, चीफ जस्टिस की तस्वीर से जुड़े मामले में 3 आरोपी अब भी फरार

    August 10, 2026

    Raipur Tiranga Yatra LIVE: तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में उत्साह, CM विष्णुदेव साय समेत कई नेता होंगे शामिल

    August 10, 2026

    छत्तीसगढ़ High Court’ को मिलेगी नई न्यायिक ताकत’ कॉलेजियम ने दो जजों के ट्रांसफर की दी सिफारिश

    August 10, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Jhiram Valley Naxal Attack : झीरम घाटी केस अंतिम दौर में, आज होगी अंतिम बहस’ फैसले पर टिकी निगाहें

    August 10, 2026

    CG Accident : नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, रेलिंग से टकराकर एक की मौत’ 5 घायल

    August 10, 2026

    थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई

    August 10, 2026

    CG Crime News : बिलासपुर में कथित काला जादू केस में नया अपडेट, चीफ जस्टिस की तस्वीर से जुड़े मामले में 3 आरोपी अब भी फरार

    August 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.