Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 23 May 2025: आज ज्येष्ठ माह की एकादशी के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 23 May 2025: आज ज्येष्ठ माह की एकादशी के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    23 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 3 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा बड़ा मामला सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 2

    वृष राशि-  

    आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि- 

    आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    सिंह राशि- 

    आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मजबूत करें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक उलझन कम होगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि- 

    आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नए आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 8

    तुला राशि- 

    आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कंफ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित आज घूमने के लिए जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगे तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें। आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज थोड़ा आलस महसूस हो सकता है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुंबकीय व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि- 

    आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि- 

    आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपति को आज किसी सामाजिक समारोह जाना पड़ सकता है। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

    • शुभ रंग- आसमानी
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि- 

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026

    Korba Murder Case : फिल्म को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बना हत्या की वजह, पत्नी की जान लेने वाले पति को आजीवन कारावास

    August 5, 2026

    नगरदा वॉटरफॉल में दर्दनाक हादसा, चट्टान से फिसलकर कोरबा के युवक की मौत

    August 5, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    High Court’ ने निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता, RTI के दुरुपयोग पर सुनाया बड़ा फैसला

    August 5, 2026

    CG NEWS : लोक कलाकारों को मिलेगा सालाना आर्थिक संबल, 12 से 24 हजार रुपये की सहायता के लिए आवेदन शुरू

    August 5, 2026

    जंतर-मंतर पर Rahul Gandhi’ का केंद्र सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्रवाई पर उठाए सवाल

    August 5, 2026

    भारत सरकार की सख्ती का असर’ Meta ने चाइल्ड पोर्न और डीपफेक कंटेंट मामले में स्वीकार की चूक, मांगी माफी

    August 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.