Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस

    August 25, 2026

    CG Politics : सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भूपेश बघेल का जलवा, बैज का X और महंत-मरकाम का Instagram कमजोर

    August 25, 2026

    द्वितीय मुख्य परीक्षा में पास-फेल सभी छात्रों को एडमिशन की अनुमति, CGBSE ने जारी किए निर्देश

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 24 जून 2026 Horoscope : मिथुन वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, मकर-मीन के प्रेम जीवन में आएगी गहरी समझ, जानते हैं आज का भविष्यफल
    Featured

    24 जून 2026 Horoscope : मिथुन वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, मकर-मीन के प्रेम जीवन में आएगी गहरी समझ, जानते हैं आज का भविष्यफल

    News EditorBy News EditorJune 24, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     Horoscope मेष राशि

    मेष राशि वालों आज के दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार से रिलेटेड नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे आपकी आय के स्रोत खुलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा, निवेश करने के लिए अच्छा समय है, साथ ही आज यात्रा पर जाने के योग हैं। आज आप जीवनसाथी तथा बच्चों के साथ किसी मनपसंद जगह पर घूमने जायेंगे, जिससे आपकी उलझने दूर होगा। नौकरी करने वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को सफलता हासिल होगी। इस दौरान आप बेवजह के विवादों में न पड़ें, और अपने गुस्से पर काबू रखें।

    • शुभ रंग – लाल
    • शुभ अंक – 2

    वृष राशि

    वृष राशि वालों आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपको कुछ नये लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, साथ ही आपको नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं, जिससे आपके प्रगति के रास्ते खुलेंगे। आज आपके व्यवसाय में बेहतर बदलाव होने की संभावना है, जो आपके आर्थिक स्तर को बेहतर बनाएगा। आज आप बहुत आनंदित रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको माता -पिता से सहयोग मिलेगा। आपके विनम्रता पूर्ण व्यवहार से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाएं।

    • शुभ रंग – नीला
    • शुभ अंक – 5

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों आज आपका दिन लकी रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप केवल भाग्य के भरोसे न बैठकर अच्छी मेहनत करेंगे। नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं मनोरंजक यात्रा होने की संभावना है। आज आपका मन धार्मिक क्रिया-कलापों में खूब लगेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। संतान को तरक्की मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखें।

    • शुभ रंग – हरा
    • शुभ अंक – 9

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आपके व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी। इस दौरान आप किसी से अपने व्यापार संबंधी सीक्रेट शेयर करने से बचें। अन्यथा दूसरा फायदा उठा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आपके प्रेम पूर्ण रवैये से दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्यायें समाप्त होगी। आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। मन की शांति के लिए मेडिटेशन करें।

    • शुभ रंग – पीला
    • शुभ अंक – 9

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत लगायेंगे। कूरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। स्टूडेंट्स आज प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को अपने कस्टमर से प्रशंसा मिलेगी। परिवार की सुख-समृद्धि में इजाफा होगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपति आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा।

    • शुभ रंग – पीच
    • शुभ अंक – 9

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों के बीच आपसी रिश्ते और अच्छे होंगे। आप दोनों की रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बल पर सफलता हासिल कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को बड़े लाभ के योग हैं। नये साधनों से आय में वृद्धि होगी। जो अविवाहित हैं उनका विवाह तय हो सकता है। छात्रों को अध्यापकों से सहयोग मिलने से उनका मनोबल ऊंचा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहर का खाना अवॉइड करें।

    • शुभ रंग – गुलाबी
    • शुभ अंक – 5

    तुला राशि

    तुला राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजना कारगर साबित होगी। अच्छा धन अर्जित करने में सफल होंगे। किसी तरह का निवेश करने से पहले अपने बड़ों से सलाह अवश्य लेंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले जातक अपने टीम के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाने में धैर्य से काम लें तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने से अच्छा अनुभव भी होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज डिनर के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समय-समय पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    • शुभ रंग – नीला
    • शुभ अंक – 3

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकूल रहेंगी। घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़े सुधार के योग हैं। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चले, आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यूट्यूब ब्लॉगर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी वीडियो लोगों को ज्यादा पसंद आएगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    • शुभ रंग – लाल
    • शुभ अंक – 2

    धनु राशि

    धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर आपकी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी पदोन्नति के साथ आपका कार्यभार भी बढ़ेगा। आज आपको आमदनी के बेहतर अवसर मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। आर्थिक स्तिथि बेहतर बनाने के लिए बड़ों से सलाह ले तो अच्छा रहेगा। अविवाहित हैं तो रिश्ता पक्का होने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। फाइनेंस और पब्लिक रिलेशन से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिसे निभाने में आप सफल होंगे।

    • शुभ रंग – पीला
    • शुभ अंक – 9

    मकर राशि

    मकर राशि वालों आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवसाय में विस्तार के साथ आय के स्रोत विकसित होंगे। मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आज नई खबर मिल सकती है। जिससे उनका मनोबल ऊंचा होगा और आगे की पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपसी सहयोग की भावना रहेगी। सेहत संबंधी समस्या है तो उससे छुटकारा मिलेगा व्यवस्थित दिनचर्या एवं पौष्टिक आहार का पालन करें। संतान को लेकर खुशखबरी मिलेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

    • शुभ रंग – ग्रे
    • शुभ अंक – 3

    कुम्भ राशि

    कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्य स्थल पर सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा बर्ताव आपकी सफलता में सहायक होगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वालों को सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ के योग बन रहें हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेखन से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। किसी अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होने का मौका मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखेंगे। लवमेट के साथ घूमने जाएंगे।

    • शुभ रंग – ऑरेंज
    • शुभ अंक – 1

    मीन राशि

    मीन राशि वालों आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। आज ऑफिस के कार्य को पूरा करने के लिए आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। नया बिजनेस शुरू करने की योजना सफल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही अनबन आज खत्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। सिंगर्स को उनके अच्छे परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया जाएगा। लेखक आज कुछ नया लिखने की कोशिश करेंगे। आपकी लेखनी लोगों को प्रभावित करेगी।

    • शुभ रंग – मैजेंटा
    • शुभ अंक – 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस

    August 25, 2026

    CG Politics : सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भूपेश बघेल का जलवा, बैज का X और महंत-मरकाम का Instagram कमजोर

    August 25, 2026

    द्वितीय मुख्य परीक्षा में पास-फेल सभी छात्रों को एडमिशन की अनुमति, CGBSE ने जारी किए निर्देश

    August 25, 2026

    CG Crime News : कवर्धा में पालकी यात्रा के दौरान विवाद, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल’ 5 नाबालिग हिरासत में

    August 25, 2026

    सफाई के दौरान बाथरूम में मिला भ्रूण, अस्पताल प्रबंधन में मचा हड़कंप

    August 25, 2026

    CG Education News : 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई जाएगी छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, नई पीढ़ी जानेगी अपनी विरासत

    August 25, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime News : सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ टिप्पणी का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया केस

    August 25, 2026

    CG Politics : सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भूपेश बघेल का जलवा, बैज का X और महंत-मरकाम का Instagram कमजोर

    August 25, 2026

    द्वितीय मुख्य परीक्षा में पास-फेल सभी छात्रों को एडमिशन की अनुमति, CGBSE ने जारी किए निर्देश

    August 25, 2026

    CG Crime News : कवर्धा में पालकी यात्रा के दौरान विवाद, युवक से मारपीट का वीडियो वायरल’ 5 नाबालिग हिरासत में

    August 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.