Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 26 May 2025: आज चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, मिल सकती है करियर से जुड़ी खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 26 May 2025: आज चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, मिल सकती है करियर से जुड़ी खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल

    News EditorBy News EditorMay 26, 2025Updated:May 26, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    26 May 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जायेगी। आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है। आज सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृतिका नक्षत्र लग जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, अचानक धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। ट्रांसफर के लिए किया गया आवेदन आज स्वीकृत हो जायेगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 5

    वृष राशि 

    आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जायेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि 

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि

    आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान आज कैंसिल करना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 6

    कन्या राशि 

    आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट के बीच चल रही गलत फहमियाँ आज दूर होंगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि 

    आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। प्रोफ़ेसर वर्ग के लोगों को आज किसी कॉलेज टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज कार्यों को लेकर किया गया कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आप उनके साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि 

    आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज कैश का लेन देन करते समय आपको सावधानी वरतने की आवश्यकता है। आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 1

    मकर राशि

    आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। अगर आप लोन लेना चाहते है तो आज आवेदन कर दें।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि 

    आज आपका मन अध्यात्म में लगा रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज किसी सामाजिक समारोह जाना पड़ सकता है। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि 

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घर वाले आपके रिश्ते से सहमत होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026

    BREAKING NEWS : अतीक के बेटे अबान का जनाजा भारी भीड़ के बीच रवाना, अंतिम सफर में पहुंचे दोनों भाई

    August 8, 2026

    कोरबा में चोरों का आतंक’ मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर ₹10 हजार ले उड़े, CCTV में दिखे 3 आरोपी

    August 8, 2026

    CG Crime News : छत्तीसगढ़ में ‘काला कागज से नोट’ बनाने का फर्जीवाड़ा, 50 हजार की मांग’ मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी दबोचे गए

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    *राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 9 अगस्त को कोरबा प्रेस क्लब में होगी महत्वपूर्ण बैठक*

    August 8, 2026

    नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

    August 8, 2026

    CG Crime News : 191 किलो गांजा तस्करी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, ANTF ने दो आरोपियों को पकड़ा’ तस्करी नेटवर्क खंगाल रही टीम

    August 8, 2026

    BREAKING NEWS : अतीक के बेटे अबान का जनाजा भारी भीड़ के बीच रवाना, अंतिम सफर में पहुंचे दोनों भाई

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.