Wednesday, January 28, 2026

37वां सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा मड़वा स्कूली बच्चों के बीच किया चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में 37वें सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात नियमों को पालन करने के लिए लोगो को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में निरीक्षक लालन पटेल यातायात द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम मड़वा स्थित शासकीय स्कूल में आज दिनांक 23.01.26 को यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर आकर्षक एवं रचनात्मक चित्र प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने एवं सुरक्षित सड़क पार करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।

चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को यातायात पुलिस द्वारा प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र- छात्राएं एवं यातायात पुलिस का स्टाफ उपस्थित रहा।

यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -