Tuesday, January 13, 2026

37 वां सड़क सुरक्षा माह: के अंतर्गत पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर में लर्निंग लाइसेंस एवं HSRP कैम्प का सफल आयोजन

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा 37 वा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जन जागरूकता का विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 13.01.2026 को यातायात पुलिस जांजगीर -चांपा एवं जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर में लर्निंग लाइसेंस एवं HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) कैम्प का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कुल 328 लोगों द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनवाया गया। इसके साथ ही नागरिकों को HSRP नंबर प्लेट के महत्व, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनवाकर विधिवत प्रशिक्षण के साथ वाहन चलाना न केवल कानूनी रूप से आवश्यक है, बल्कि दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी सहायक है। HSRP नंबर प्लेट से वाहनों की पहचान आसान होती है, जिससे अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलती है।

उद्देश्य

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, नियमों का पालन सुनिश्चित कराना, बिना लाइसेंस वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना तथा HSRP नंबर प्लेट के माध्यम से सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -