Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » पीड़िता के साथ सामूहिक अनाचार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक में भागते पकड़े गए
    Chhattisgarh

    पीड़िता के साथ सामूहिक अनाचार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक में भागते पकड़े गए

    News EditorBy News EditorMay 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चांपा, जांजगीर-चांपा: चांपा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक अनाचार करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सभी आरोपी घटना के बाद अन्य राज्य भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से वे गिरफ्त में आ गए।

    घटना का विवरण

    दिनांक 18 मई 2025 को पीड़िता अपने पिता के साथ घर में थी। पूर्व परिचित चार युवक उनके घर पहुंचे और भोजन करने के बाद कुछ समय वहीं रुके। रात को जब पीड़िता का पिता सो गया, तब सभी आरोपियों ने पीड़िता को जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर बारी-बारी से अनाचार किया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

    डरी-सहमी पीड़िता ने अगले दिन अपनी मां को पूरी घटना बताई, जो बाहर से घर लौटी थी। इसके बाद 20 मई को चांपा थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने धारा 70(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

    आरोपीगण के नाम:

    1. मनोज कुमार पटेल (33 वर्ष) – निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, कोरबा

    2. नरेंद्र कुमार पटेल (37 वर्ष) – निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, कोरबा

    3. रामकुमार पटेल (31 वर्ष) – निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, कोरबा

    4. धरम चौहान (53 वर्ष) – निवासी कुदारी टाल, थाना नागरदा, जिला शक्ति

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।

    टीम को सूचना मिली कि सभी आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड पर ट्रक में बैठकर फरार हो रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करतला के पास ट्रक को रोका और चारों आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    टीम का सराहनीय योगदान

    इस पूरी कार्रवाई में चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सउनि अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू, पदम राज, महिला आरक्षक संगीता, शकुंतला नेताम तथा साइबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक अर्जुन यादव, हजारी मेरसा का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026

    कोरबा में भू-माफिया के खिलाफ आक्रोश’ ‘बेनामी’ दस्तावेजों से आदिवासियों को बेदखल करने की साजिश, किसान सभा की हुंकार

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.