दुर्ग जिले का खेल गांव हर दिन नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। अब यहां की 9 वर्षीय तनुश्री एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयारी कर रही है। 8 अक्टूबर को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम यहां आने वाली है। डोंगिया तालाब में तैरकर तनु वो रिकॉर्ड अपने नाम करेगी।
खेल गांव पुरई के फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी की नन्ही तैराक अपने कोच ओम कुमार ओझा के मार्गदर्शन में हर से 7-8 घंटे तालाब में तैर रही है। वो पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रैक्टिस पर भी पूरा फोकस कर रही है।
ओम ओझा ने बताया कि वो हर दिन सुबह 3.30 बजे उठकर तालाब आ जाती है। उसके बाद सुबह 10-11 बजे तक तैलाब में तैरने की प्रैक्टिस करती है। तनुश्री लगातार 5 घंटे तक तालाब में तैरकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए जी जान से लगी है। कोच का कहना है कि तनुश्री की लगन को देखकर उन्हें पूरा भरोसा है कि वो नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होगी।


