कोरबा जिले के बालकोनगर में मीसा बंदी के निधन पर प्रशासन/पुलिस ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।
जानकारी के अनुसार बालकोनगर के अंबेडकर चौक भदरापारा निवासी 74 वर्षीय हेतराम कर्ष मीसा बंदी थे। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे भदरापारा निवासी का 15 मई को निधन हो गया। सूचना मिलने पर राज्य शासन के निर्देश पर प्रशासन/पुलिस द्वारा उनके घर पहुंचकर राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
इस दौरान तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, रक्षित निरीक्षक अनथराम पैकरा, बालकोनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


