Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आगामी नवरात्रि पर्व की सुरक्षा -यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने समितियों के साथ की बैठक

    August 8, 2026

    प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने 12 जाति प्रमाण-पत्र प्रकरणों पर की सुनवाई

    August 8, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में उत्साह के साथ आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा के समाधान शिविर में शामिल हुए वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
    Chhattisgarh

    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा के समाधान शिविर में शामिल हुए वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    News EditorBy News EditorMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 21 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत ससहा में आयोजित समाधान शिविर में आज वित्त एवं वाणिज्यिकर, आवास एवं पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शामिल हुए। ग्राम ससहा के मेला स्थल में ग्राम भिलौनी, ससहा, कोसीर, डोंगाकोहरौद, धनगांव, मेकरी, हिर्री, सिर्री, मुड़पार, खरखोद, चुरतेला, भूईगांव कुल 12 पंचायतों को शामिल करते हुए समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर में आज मांग और शिकायत के प्राप्त 3965 आवेदनों का विभागवार शत प्रतिशत निराकरण किया गया। इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे, श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष श्रीमती रंजना मानस जांगड़े, श्री गुलाब सिंह चंदेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे भी उपस्थित थे।
    वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने समाधान शिविर में अन्नप्राशन एवं गर्भवती माताओं को गोदभराई तथा शिशुवती माताओं को पोषण आहार वितरण किया। साथ ही हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराईज्ड ट्राई सायकल, वय वंदन कार्ड एवं ऋण पुस्तिका सहित हितग्राहीमूलक सामग्री का भी वितरण किया।
    प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जांजगीर-चांपा जिला आना मेरे लिए हमेशा खुशी की बात रहती है। पूर्व में यहां सीईओ जिला पंचायत व कलेक्टर के रूप में कार्य करने का अवसर मिला था जिससे यह जिला मुझे मेरे गृह जिला के सामान लगता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ले रहे है एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहें है। साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं की विस्तृत जानकारी दी ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा हम राज्य के समग्र विकास के संकल्पित है और निरंतर कार्यरत है। उन्होंने घोषणा की ग्राम पंचायत ससहा में 20 लाख रुपये तक की किसी भी विकास कार्य को 24 घंटे के भीतर स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने शिविर में उपस्थित महिलाओं से पूछा कि क्या उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। इस पर उपस्थित महिलाओं ने एक साथ हाथ उठाकर कहा कि उन्हें राशि मिल रही है।
    सांसद श्रीमती कमलेश जांगडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के दूरस्थ अंचलों तक विकास के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी को आगामी खरीफ फसल के लिए खाद बीज की पर्याप्त भंडारण कर वितरण करने कहा ताकि किसानों को खाद-बीज संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आगामी नवरात्रि पर्व की सुरक्षा -यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने समितियों के साथ की बैठक

    August 8, 2026

    प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने 12 जाति प्रमाण-पत्र प्रकरणों पर की सुनवाई

    August 8, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में उत्साह के साथ आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

    August 8, 2026

    व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने बिलासपुर शांति नगर सकरी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के तृतीय दिवस में प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार प्रसंग सुनाया

    August 8, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की मैराथन बैठक

    August 8, 2026

    CG Crime : भाई से झगड़े का बदला लेने पहुंचे आरोपी, कार पर लगाया ‘भाजपा जिला संयोजक’ का बोर्ड’ हथियारों संग गिरफ्तार

    August 8, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    आगामी नवरात्रि पर्व की सुरक्षा -यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने समितियों के साथ की बैठक

    August 8, 2026

    प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने 12 जाति प्रमाण-पत्र प्रकरणों पर की सुनवाई

    August 8, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में उत्साह के साथ आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

    August 8, 2026

    व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने बिलासपुर शांति नगर सकरी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के तृतीय दिवस में प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार प्रसंग सुनाया

    August 8, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.