Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : वर्षों से ब्याज का बोझ झेल रही महिला ने जान दी, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप’ कई लोगों पर आरोप

    August 9, 2026

    CG Independence Day 2026 : 15 अगस्त को किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा’ सरकार ने जारी की सूची, रायपुर में CM साय संभालेंगे कमान

    August 9, 2026

    CG News : शिवसेना नेता धनंजय सिंह परिहार का तलवार से केक काटते वीडियो वायरल, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने बिलासपुर शांति नगर सकरी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के तृतीय दिवस में प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार प्रसंग सुनाया
    Chhattisgarh

    व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने बिलासपुर शांति नगर सकरी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के तृतीय दिवस में प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार प्रसंग सुनाया

    News EditorBy News EditorAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने शांति नगर सकरी बिलासपुर में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के तृतीय दिवस में वामन अवतार एवं प्रहलाद चरित्र का प्रसंग सुनाया। राजा बलि का घमंड तोड़ने के लिए भगवान विष्णु ब्राम्हण बालक के रूप में धरती पर आए थे और प्रहलाद के पौत्र राजा बलि से दान में तीन पद धरती मांगी थी। तीन कदम में भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन देव ने अपने पैर से तीनों लोकों को नाप कर राजा बलि का घमंड तोड़ा था। महाराज ने कहा कि व्यक्ति को कि कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार,लोभ, ईर्ष्या, द्वेष ये सब ईश्वर कृपा प्राप्ति में बाधक है। अहंकार मुक्त मनुष्य को ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही प्रहलाद चरित्र की कथा बताते हुये उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन में ही ईश्वर भक्ति के संस्कार देना चाहिये, जिससे जीवन मे ईश्वर प्राप्ति का मार्ग सुगम हो जिस तरह भक्त प्रहलाद का हुआ। तृतीय दिवस की कथा विराम के पश्चात शांति नगर सकरी क्षेत्र मे अपनी सुमधुर अमृतमयी वाणी से ऐसी अद्भुत ज्ञानदायिनी, मोक्षप्रदायिनी श्रीमदभागवत कथा श्रवण कराने हेतु अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिये सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे जी का सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा के नेतृत्व में अंचलवासियों की तरफ से श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं बिल्व का पौधा भेंट कर सम्मान किया।शांति नगर सकरी में प्रतिदिन मध्यान्ह 2 बजे से चलने वाली श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा को दिनाँक 09 अगस्त 2026 रविवार को भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य नेत्रनन्दन साहू, अश्विनी बुनकर, कमल धारीया, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक के अलावा मुख्य यजमान चित्रकांत तिवारी एवं श्रीमती चंद्रकला तिवारी,पदमा-दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, जया-लोकनाथ तिवारी, पूर्णिमा-चंद्रप्रकाश पाण्डेय, पुष्पा-संजय पाण्डेय, सीमा-वीरेन्द्र शुक्ला, दीक्षा-चंद्रभान पाण्डेय एवं नीतू-संजय द्विवेदी, घनश्याम, बद्रीप्रसाद, भुवनेश्वर, रेखाराम, जलेश्वर, छविराम, रामनाथ, रवि, धनीराम, नीलू, पीतू, दिनेश, चोलाराम तिवारीनवीन पाण्डेय, आदर्श तिवारी, निकिता पाण्डेय, आयुष तिवारी, पीयूष शुक्ला, हिमांशु तिवारी, प्रणय शुक्ला, श्रीआंशु तिवारी, शिवांश एवं शांति नगर सकरी ग्रामवासी एवं अंचलवासी विशेष रूप से उपस्थित थे ।

    फोटो (1)- सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे जी का सम्मान करते सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा एवं सदस्य।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : वर्षों से ब्याज का बोझ झेल रही महिला ने जान दी, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप’ कई लोगों पर आरोप

    August 9, 2026

    CG Independence Day 2026 : 15 अगस्त को किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा’ सरकार ने जारी की सूची, रायपुर में CM साय संभालेंगे कमान

    August 9, 2026

    CG News : शिवसेना नेता धनंजय सिंह परिहार का तलवार से केक काटते वीडियो वायरल, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

    August 9, 2026

    CG Bus Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, मौके पर मची अफरा-तफरी’ 54 यात्री सुरक्षित

    August 9, 2026

    म्यूल अकाउंट गिरोह के विरुद्ध साइबर थाना जांजगीर-चांपा की बड़ी कार्रवाई

    August 9, 2026

    राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ निकली तिरंगा यात्रा

    August 9, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime News : वर्षों से ब्याज का बोझ झेल रही महिला ने जान दी, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप’ कई लोगों पर आरोप

    August 9, 2026

    CG Independence Day 2026 : 15 अगस्त को किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा’ सरकार ने जारी की सूची, रायपुर में CM साय संभालेंगे कमान

    August 9, 2026

    CG News : शिवसेना नेता धनंजय सिंह परिहार का तलवार से केक काटते वीडियो वायरल, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

    August 9, 2026

    CG Bus Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, मौके पर मची अफरा-तफरी’ 54 यात्री सुरक्षित

    August 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.