Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सुशासन तिहार: करमंदा के समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल
    Chhattisgarh

    सुशासन तिहार: करमंदा के समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    News EditorBy News EditorMay 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 29 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत आज जिले के चार स्थान ग्राम करमंदा, करूमहूॅ, नगर पालिका अकलतरा व नगर पंचायत नरियरा में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत करमंदा के शा. हाई स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित जनप्रतिनिधियों ने शामिल हुए और विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। ग्राम पंचायत करमंदा में आयोजित शिविर में करमंदा, बैजलपुर, पहरिया, औराईकला, औराईखुर्द, नवागांव, रैनपुर, परसदा, खोहा, दहकोनी, बोकरामुड़ा, बोकरेल, मड़वा एवं कुदरी के नागरिक उपस्थित रहे। शिविर में विभाग के अधिकारियों द्वारा आवेदनों के निराकरण की जानकारी आवेदकों को दी गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत बलौदा अध्यक्ष श्रीमती शारदा सनत देवांगन, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्टॉल का निरीक्षण किया एवं मौके पर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली व उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आमजनो को देने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा जॉब कार्ड बनाये जाने को लेकर आवेदन किया गया था। आवेदन के उपरांत शिविर के माध्यम से जॉबकार्ड तैयार किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने जनप्रतिनिधियों और पंचायत अधिकारियों की उपस्थिति में कार्डों का वितरण किया गया। हितग्राहियों ने कहा कि यह कार्ड उनके लिए रोज़गार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह खोलेगा। जॉबकार्ड पाकर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
    शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने निराकरण का वाचन किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन संस्कार, गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    ग्राम पंचायत लोहर्सी और सेमरा में 30 मई को होगा आयोजित

    समाधान शिविर अंतर्गत 30 मई 2025 को जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत लोहर्सी के शासकीय हाई स्कूल मैदान एवं जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत सेमरा के हाई स्कूल मैदान में शिविर आयोजित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026

    CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

    May 3, 2026

    Chhattisgarh Liquor Scam ED News : ED की रडार पर ‘रसूखदार’ , 13 ठिकानों पर रेड में मिले शराब सिंडिकेट के कई चौंकाने वाले सबूत

    May 3, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    रक्षित केंद्र कोरबा में “पुलिस व्यवहार प्रशिक्षण कार्यक्रम” आयोजित “अच्छा व्यवहार ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान एवं ताकत है”

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

    May 3, 2026

    कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

    May 3, 2026

    अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों पर पुलिस का सख्त प्रहार

    May 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.