श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 20.06.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति काला रंग का मोटर सायकल में कच्ची महुआ शराब परिवहन करते हुए ग्राम चारपारा से नगझर-छोटेसीपत मेन रोड तिराहा की ओर जा रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम नगझर-छोटेसीपत मेन रोड के पास जाकर नाकाबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी किशन कुमार जाटवर पिता स्व. राधे लाल जाटवर उम्र 28 वर्ष साकिन बरभांठा चौकी चापोरा थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) के कब्जे से एक मोटर सायकल बजाज CT-100 क्रमांक CG 11 AX 3268 में एक पिला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद पन्नी में भरा 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपये एवं मोटर साइकिल बजाज CT-100 क्रमांक CG 11 AX 3268 कीमती लगभग 10000 रूपये कुल जुमला 11500 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आज दिनांक 20.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक, सतरूपा तारम थाना प्रभारी मालखरौदा, सउनि. आदित्य प्रताप सिंह, आर. भागवत श्रीवास, आर. अजय खैरवार, आर. हरीश चंद्रा का विशेष योगदान रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



