Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Chhattisgarh

    11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    News EditorBy News EditorJune 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 21 जून 2025/ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुई। कार्यक्रम मे उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न आसनों का योगाभ्यास किया। साथ ही सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने योग को अपने दिनचर्या का आधार बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एक पेड़ मां नाम के तहत पौधा वितरण भी किया गया।
    सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्वभर में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर व आनंदित मन का आधार है, जो हमें आत्मानुशासन, संयम और शांति की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि करे योग-रहे निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग अभ्यास करना चाहिए। योग भारत की प्राचीन जीवनशैली है, जो तन-मन और आत्मा को संतुलन में लाती है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
    इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि, पूर्व विधायक श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, श्री गुलाब सिंह चंदेल, श्री अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, वन मंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, विभिन्न जनप्रतिनिधि, एनसीसी, एनएसएस, विभिन्न खेल संघ पदाधिकारी, लायंस क्लब सदस्य, हसदेव के हीरो सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राए एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री दीपक कुमार यादव एवं श्री सतीश सिंह ने किया।

    कलेक्टोरेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधे

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कटहल, आम, चंदन, शीशम जैसे फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगायें। इस आयोजन में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय, वनमंडलाधिकारी श्री हिमांशु डोंगरे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधे लगाए। कलेक्टर ने अपील कि हर नागरिक को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि जब तक वह पेड़ पूरी तरह विकसित न हो जाए, तब तक उसकी देखभाल पूरी निष्ठा से की जाएगी

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.