Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    August 9, 2026

    CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा

    August 9, 2026

    Jharkhand Student Protest : छात्र आंदोलन का 16वां दिन, मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी’ सरकार के साथ तीसरे दौर की बैठक आज

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
    Chhattisgarh

    जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

    News EditorBy News EditorJuly 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 17 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन आज ऑडिटोरियम जांजगीर में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, कृषि नवाचार, नवीनतम कृषि तकनीकों, योजनाओं एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी देना था। कार्यशाला में फसल चक्र, ऑयल पाम खेती, दलहन-तिलहन, बागवानी, मशरूम उत्पादन, मछली पालन, कुकुट पालन, पशुपालन, धान के बदले अन्य लाभकारी फसल, कीट प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण कृषि विषयों पर किसानों को जानकारी दी गई। कार्यशाला में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और स्थायी खेती के तरीकों से अवगत कराया गया, ताकि वे अपनी आय बढ़ा सकें और मिट्टी के स्वास्थ्य को भी बनाए रख सकें। कार्यशाला में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक शामिल हुए।
    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला किसानों की मेहनत और समर्पण के कारण एक कृषि प्रधान जिला के रूप में पहचाना जाता है। जिले की लगभग 89 प्रतिशत भूमि सिंचित है, जो कृषि के लिए बेहद अनुकूल वातावरण प्रदान करती है। कलेक्टर ने कहा कि कार्यशाला किसानों की आय बढ़ाने, उनकी शंकाओं का समाधान करने, शासन की योजनाओं की जानकारी देने और किसानो से सीधी चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने उन्होंने कहा कि जिले के कुछ किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ लाभकारी फसलों, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन जैसे क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य किसानों को इसने प्रेरणा लेकर नवीनतम कृषि तकनीको व नवाचारो का उपयोग कर अधिक आय अर्जित करने किसानों से अपील की। कलेक्टर ने ब्लाक एवं कलस्टर स्तर पर कृषक प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन करने एवं एग्रीस्टेक में किसानों का पंजीयन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कृषक पंजीयन कृषि क्षेत्र में डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे पारदर्शिता बढेगी और शासकीय योजनाओं का लाभ किसानों तक सीधे पहंुच सकेगा। साथ ही उन्होंने रबी में अन्य अधिक लाभदायक फसल लेने कृषकों को प्रेरित किया। साथ ही कार्यशाला में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा बताई गई आधुनिक तकनीकों व नवाचारों को अपनाकर कृषि को और अधिक समृद्ध बनाएं।
    कार्यशाला में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं विशेषज्ञों ने भी जानकारी साझा की। किसानों को विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्नत कृषि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई एवं उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से कृषक पंजीयन, जैविक खेती, दलहन एवं तिलहन फसलों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव को साझा किया। साथ ही किसानों की सफलता की कहानी को वीडियों के माध्यम प्रदर्शन भी किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत, सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना माखीजा, सहायक संचालक मत्स्य, कृषि वैज्ञानिक डॉ आशुलता धु्रव, श्री शशिकांत सूर्यवंशी, डॉ आशीष प्रधान, डॉ राजीव दिक्षित, डॉ रंजीत मोदी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, प्रगतिशील कृषक सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं नागरिकजन उपस्थित थे।

    ऑयल पाम खेती के बारे दी गई विस्तार से जानकारी –

    कार्यशाला में सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती रंजना माखीजा एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ राजीव दिक्षित ऑयल पाम की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में जिले में 500 हेक्टेयर में ऑयल पाम की खेती का लक्ष्य रखा गया है। ऑयल पाम अन्य तिलहन फसलों अधिक लाभदायक है एवं कम देखरेख की आवश्यकता होती है। ऑयल पाम का उत्पादन तीसरे वर्ष से प्रारंभ होकर 25 से 30 वर्षों तक होता है। पौधे की उम्र बढऩे के साथ-साथ उत्पादन में भी वृद्धि होती है। एक हेक्टेयर से प्रति वर्ष 15 से 20 टन तक उपज लिया जा सकता है और किसान सालाना ढ़ाई से तीन लाख रुपये तक की आय प्राप्त कर सकते है। ऑयल पाम के पौधे एक निश्चित दूरी में लगाए जाते है जिससे किसान इन पौधों के बीच अंतर्वर्ती फसल लगाकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। उत्पादित फसल की बिक्री हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनुबंधित कंपनियां सीधे खेत से फसल की खरीदी करती है। इसका भुगतान किसानों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    August 9, 2026

    CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा

    August 9, 2026

    Jharkhand Student Protest : छात्र आंदोलन का 16वां दिन, मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी’ सरकार के साथ तीसरे दौर की बैठक आज

    August 9, 2026

    CG Police Posting : पुलिस अफसरों की पोस्टिंग बनी विवाद का कारण, हाईकोर्ट ने लगाई रोक’ सरकार से मांगा जवाब

    August 9, 2026

    IAS Controversy : बृजमोहन-आईएएस विवाद में नया ट्विस्ट’ पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर रखी अपनी बात

    August 9, 2026

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    August 9, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ

    August 9, 2026

    CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा

    August 9, 2026

    Jharkhand Student Protest : छात्र आंदोलन का 16वां दिन, मांगों को लेकर अड़े प्रदर्शनकारी’ सरकार के साथ तीसरे दौर की बैठक आज

    August 9, 2026

    CG Police Posting : पुलिस अफसरों की पोस्टिंग बनी विवाद का कारण, हाईकोर्ट ने लगाई रोक’ सरकार से मांगा जवाब

    August 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.