Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुर्ग के होनहार छात्र की दिल्ली हादसे में मौत’ DU में B.Com की पढ़ाई कर रहा था 20 वर्षीय युवक

    September 7, 2026

    DMF फंड के निर्माण कार्यों की खुली पोल’ कम सरिया लगाने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

    September 7, 2026

    CG NEWS : बेलतरा में तीजा तिहार की धूम’ महिलाओं के साथ झूमे विधायक सुशांत शुक्ला, सीएम साय ने दिए 30 लाख

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन
    Chhattisgarh

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    News EditorBy News EditorAugust 9, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। देश की सर्वोच्च व्यापारी संस्था भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विशाल व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। देश के लगभग 30 राज्यों से हजारों की संख्या में व्यापारी, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि इस महासम्मेलन में शामिल होकर व्यापारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

    महासम्मेलन में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं सांसदों के साथ देशभर के प्रमुख व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री सुनील संघवी, छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल सहित अनेक केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सहभागिता करेंगे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री श्री मुकुंद मिश्रा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री सुनील पाण्डेय सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं विभिन्न राज्यों से आए प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

    छत्तीसगढ़ की आवाज भी राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठेगी

    छत्तीसगढ़ से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि इस महासम्मेलन में शामिल होंगे। प्रदेश चेयरमैन श्री सुधीर बंसल, श्री राजेश बंसल, श्री हेमचंद जोशी, श्री हरीश पटवाल, श्री अनिल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे।

    कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक दो सत्रों में आयोजित होगा। दोनों सत्रों में व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं, व्यापार को सरल बनाने की आवश्यकता तथा सरकार की व्यापार नीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके पश्चात व्यापारियों की प्रमुख मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

    जीएसटी के सरलीकरण और पुराने कर मामलों को समाप्त करने की मांग

    महासम्मेलन में व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं पर विशेष चर्चा होगी। इनमें जीएसटी विभाग द्वारा अनावश्यक नोटिसों पर रोक, जीएसटी की प्रक्रियाओं का सरलीकरण, पुराने सर्विस टैक्स एवं एक्साइज टैक्स के लंबित मामलों का निराकरण, इनकम टैक्स के पुराने लंबित प्रकरणों को क्लोज करने तथा सेस की राशि के रिफंड जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

    व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती प्रक्रियात्मक जटिलताओं के कारण व्यापारियों का महत्वपूर्ण समय और संसाधन कर संबंधी औपचारिकताओं में व्यतीत हो रहा है। इसलिए कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यापारी हितैषी बनाया जाना आवश्यक है।

    व्यापारियों के लिए बीमा, सुरक्षा और पेंशन योजना की मांग

    महासम्मेलन में व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए व्यापारी बीमा योजना, व्यापारी सुरक्षा योजना एवं व्यापारी पेंशन योजना लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।

    इसके साथ ही ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय बाजार एवं छोटे व्यापारियों पर पड़ने वाले असर पर भी गंभीरता से चर्चा होगी। ऑनलाइन खरीदी-बिक्री के कारण स्थानीय व्यापारियों के सामने उत्पन्न चुनौतियों, स्थानीय छोटे व्यापारियों को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने तथा रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी नीतियां बनाने की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी।

    अशोक मोदी ने कहा—व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता

    भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक मोदी ने कहा कि देश का व्यापारी हमेशा से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। करोड़ों लोगों को रोजगार देने वाला व्यापारी वर्ग आज अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर सरकार के सामने रखना अत्यंत आवश्यक है।

    उन्होंने कहा, “9 अगस्त का दिल्ली महासम्मेलन व्यापारियों की एकजुटता का राष्ट्रीय मंच है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ सहित देशभर के व्यापारियों की वास्तविक समस्याएं सरकार तक मजबूती से पहुंचें और उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लिए जाएं।”

    श्री मोदी ने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण, पुराने कर मामलों का शीघ्र निराकरण, अनावश्यक नोटिसों से राहत, व्यापारियों की सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा तथा छोटे और स्थानीय व्यापारियों के संरक्षण जैसे विषय आज अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कर व्यापारियों के लिए बेहतर एवं सरल व्यापारिक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ के व्यापारियों से सुझाव भेजने का आह्वान

    श्री अशोक मोदी ने छत्तीसगढ़ के सभी व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों से आग्रह किया है कि वे महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें तथा जीएसटी के सरलीकरण एवं व्यापार वृद्धि सहित व्यापार से जुड़ी अपनी समस्याओं और सुझावों को व्हाट्सऐप के माध्यम से प्रदेश व्यापार मंडल तक भेजें।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों से प्राप्त सुझावों को संकलित कर राष्ट्रीय मंच पर रखा जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की आवाज दिल्ली तक पहुंचे और केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से रखी जा सके।

    श्री मोदी ने कहा कि “व्यापारी मजबूत होगा तो बाजार मजबूत होगा, बाजार मजबूत होगा तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो देश और मजबूत होगा।” उन्होंने सभी व्यापारियों से एकजुट होकर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

    महासम्मेलन का उद्देश्य देशभर के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं, सुझावों और मांगों को संगठित रूप से सरकार के समक्ष रखना तथा व्यापारी हित में ठोस एवं सकारात्मक नीतिगत पहल के लिए सरकार पर प्रभावी दबाव बनाना है।.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दुर्ग के होनहार छात्र की दिल्ली हादसे में मौत’ DU में B.Com की पढ़ाई कर रहा था 20 वर्षीय युवक

    September 7, 2026

    DMF फंड के निर्माण कार्यों की खुली पोल’ कम सरिया लगाने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

    September 7, 2026

    CG NEWS : बेलतरा में तीजा तिहार की धूम’ महिलाओं के साथ झूमे विधायक सुशांत शुक्ला, सीएम साय ने दिए 30 लाख

    September 7, 2026

    BREAKING NEWS : दिल्ली PG हादसे में 22 घंटे से रेस्क्यू जारी’ अब तक 6 मौतें, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

    September 7, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले नया अपडेट’ किसानों के लिए पंजीयन कराना हुआ अनिवार्य

    September 7, 2026

    CG RTE Admission-2027 : छत्तीसगढ़ के अभिभावकों के लिए जरूरी खबर’ RTE एडमिशन का नया शेड्यूल जारी, बदली प्रक्रिया

    September 7, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    दुर्ग के होनहार छात्र की दिल्ली हादसे में मौत’ DU में B.Com की पढ़ाई कर रहा था 20 वर्षीय युवक

    September 7, 2026

    DMF फंड के निर्माण कार्यों की खुली पोल’ कम सरिया लगाने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

    September 7, 2026

    CG NEWS : बेलतरा में तीजा तिहार की धूम’ महिलाओं के साथ झूमे विधायक सुशांत शुक्ला, सीएम साय ने दिए 30 लाख

    September 7, 2026

    BREAKING NEWS : दिल्ली PG हादसे में 22 घंटे से रेस्क्यू जारी’ अब तक 6 मौतें, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

    September 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.