Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NEET UG 2026 में बड़ी लापरवाही : गलत सेंटर बताकर छात्र को लौटाया, रायपुर में हंगामा; जगदलपुर में भी प्रदर्शन

    June 21, 2026

    CG NEWS :  नीली कार में आए हथियारबंद बदमाश, परिजनों के सामने किया किडनैप

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » नशे में धुत शख्स ने जिंदा कोबरा निगल लिया, सांप को कई टुकड़ों में तोड़कर चबा डाला, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
    Chhattisgarh

    नशे में धुत शख्स ने जिंदा कोबरा निगल लिया, सांप को कई टुकड़ों में तोड़कर चबा डाला, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

    News EditorBy News EditorJuly 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलांगीर: ओडिशा के बलांगीर जिले के तेंतुलीखुंटी गांव से एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने नशे की हालत में जिंदा कोबरा सांप को खा लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक ने नशे में धुत होकर कोबरा सांप को मुंह में डाल लिया और उसे चबाने लगा। बताया जा रहा है कि उसने सांप को कई टुकड़ों में तोड़कर निगल लिया।

    कैसे हुई ये घटना?

    यह घटना उस वक्त हुई जब युवक पूरी तरह नशे की हालत में था। जब उसके परिवार वालों ने उसे देखा तो उसकी हालत बहुत गंभीर थी। तुरंत ही उसे इलाज के लिए भीमभोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

    युवक की हालत फिलहाल बेहद नाज़ुक बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। जिंदा सांप को निगलने से उसके शरीर में जहर फैलने की आशंका जताई जा रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    डॉक्टर ने क्या बताया?

    भीमभोई अस्पताल के डॉक्टर ने कहा, “मेरी जानकारी में आया कि एक व्यक्ति ने एक सांप के टुकड़े-टुकड़े कर उसे निगल लिया है। देखने से यह दृश्य बड़ा ही भयंकर लगता है। आम लोग सोचते हैं कि अगर एक व्यक्ति ने सांप निगल लिया है या खा लिया है तो वह व्यक्ति जिंदा नहीं बचता लेकिन वैज्ञानिक तौर पर ऐसा नहीं है। 100 सांपों में से सिर्फ 10 सांप ही विषैले होते हैं जो प्रति पूर्णिमा या प्रति 14 दिनों में बाहर निकलते हैं। ऐसे सांप जब बिल से निकलने के बाद पहली बार डसते हैं तो वह खतरनाक होता है। ऐसे सांप किसी को काटें तो जहर का परिमाण अधिक होता है।”

    डॉक्टर ने कहा, “दूसरी तरफ एक तथ्य ये भी है कि जब सांप का जहर खून में मिलता है,तो ही वह ज्यादा नुकसानदायक होता है लेकिन अगर किसी ने कोई सांप खा लिया है तो सांप के विषैले कीटाणु,जो पेट के अंदर जाते हैं उसे हमारे पेट के अंदर मौजूद गैस्ट्रिक एसिड नष्ट करने की क्षमता रखता है और आम तौर पर न्यूट्रलाइज कर देता है। इसीलिए हम सुनते हैं कि चीन और अन्य कई देशों में सांप को लोग खा जाते हैं। कई देशों में सांप की सब्जी और आचार भी बनाया जाता है। सांप खा लेना खतरनाक नहीं है अगर खाने वाले व्यक्ति के मुंह के अंदर कोई चोट नहीं है। अगर खाने वाले व्यक्ति के मुंह के अंदर कोई चोट है या खून का रिसाव हुआ हो, तो सांप का असर वैसा ही होता है जैसे उसके काटने पर होता है।”

    डॉक्टर ने कहा, “कई जगहों पर ऐसे शो भी होते हैं जहां लोग सांप खा जाते हैं। ऐसा इसलिए संभव होता है क्योंकि सांप के विष से अधिक शक्तिशाली हमारे पेट के अंदर मौजूद गैस्ट्रिक एसिड होता है। सांप 14 दिनों में एक बार विषैला बनता है। सांप के कम विषैले होने के दौरान अगर कोई उसे खा लेता है तो गैस्ट्रिक एसिड द्वारा वह जहर न्यूट्रलाइज हो जाता है। हमने अभी पीड़ित व्यक्ति को मॉनिटर पर रखा हुआ है। पीड़ित के मुंह के अंदर भी अगर कोई चोट नहीं होगी या पेट में कोई अल्सर नहीं होगा तो विष का असर नहीं होगा, ऐसी हम आशा कर रहे हैं।”

    मामले की जांच की जा रही है कि आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। क्या यह महज शराब के नशे में किया गया खतरनाक काम था, या इसके पीछे कोई और वजह है , यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बन गई है और सभी युवक की सलामती की दुआ कर रहे हैं। डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    NEET UG 2026 में बड़ी लापरवाही : गलत सेंटर बताकर छात्र को लौटाया, रायपुर में हंगामा; जगदलपुर में भी प्रदर्शन

    June 21, 2026

    CG NEWS :  नीली कार में आए हथियारबंद बदमाश, परिजनों के सामने किया किडनैप

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    June 21, 2026

    जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

    June 21, 2026

    NEET UG 2026 Re-Exam : 22.80 लाख उम्मीदवारों का बड़ा एग्जाम, परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़

    June 21, 2026

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई, 16 दवाएं बाजार से बाहर

    June 21, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    NEET UG 2026 में बड़ी लापरवाही : गलत सेंटर बताकर छात्र को लौटाया, रायपुर में हंगामा; जगदलपुर में भी प्रदर्शन

    June 21, 2026

    CG NEWS :  नीली कार में आए हथियारबंद बदमाश, परिजनों के सामने किया किडनैप

    June 21, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    June 21, 2026

    जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

    June 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.