Sunday, October 26, 2025

(कोरबा) भाजपा कोरबा कोर कमेटी की अहम बैठक हुई संपन्न

कोरबा  भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय टी.पी. नगर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और जनसंपर्क केंद्रित बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन, जिला प्रभारी गोपाल साहू, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, डॉ. राजीव सिंह, अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, पवन गर्ग, ज्योतिनंद दुबे, संतोष देवांगन एवं हितानंद अग्रवाल सहित कोर कमेटी के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में गोपाल मोदी ने कहा कि “भाजपा का मूल आधार समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।” उन्होंने बताया कि कोरबा जिला भाजपा आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज गति से विस्तार देने की दिशा में कार्य करेगी।
बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, विधानसभा एवं बूथ स्तर तक के सशक्तिकरण, सार्वजनिक जनसंपर्क अभियानों, और नवीन युवाओं को जोड़ने जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा की गई। सभी नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती के लिए सुझाव प्रस्तुत किए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -