जांजगीर-चांपा 25 जुलाई 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरकोट के आंगनबाड़ी केन्द्र 07 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है, जिसमें किसी भी अभ्यर्थी, नागरिक द्वारा आं.बा. सहायिका पद में दावा आपत्ति करना हो तो 04 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समयावधि मे एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ मे स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन मे जोडने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



