Friday, August 1, 2025

छत्तीसगढ़ पत्रकारिता जगत को बड़ा झटका – वरिष्ठ पत्रकार व अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का निधन

रायपुर, 31 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ पत्रकारिता जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का आज निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल एनकेएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विनोद सिन्हा पत्रकारिता और समाचार वितरण क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने लंबे समय तक मीडिया के क्षेत्र में कार्य किया और छत्तीसगढ़ में पत्रकारों और वितरकों की समस्याओं को लगातार उठाते रहे।

उनके निधन से पत्रकारिता जगत और मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -