Saturday, February 21, 2026

महिला से शादी करने का झांसा देकर जबरन बलात्कार करने वाला आरोपी को डभरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम खरकेना निवासी संदीप दास महंत के द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन बलात्कार किया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 193/2025 धारा 376 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर तैनात किया गया था जिन्होंने बताया कि आरोपी संदीप दास महंत बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बाहर जाने हेतु जा वाला है की सूचना पर थाना प्रभारी डभरा के द्वारा विशेष टीम गठित कर रवाना किया गया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जूर्म स्वीकार किया आरोपी संदीप दास महंत पिता रूपदास महंत उम्र 34 साल ग्राम खरकेना थाना डभरा को दिनांक 01.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमल किशोर महतो, के नेतृत्व मे सहायक उप निरीक्षक एच एन ताम्रकार, आर. मिरिश साहू, शिव यादव का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -