गुरुग्राम। बसई रोड एक बार फिर दो जगह से धंस गया है। यह पांचवी बार है, जब इस सड़क के नीचे सीवर लाइन लीक हुई है। इसके कारण दो जगहों पर बड़े गड्ढे हो गए और ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा।
पिछले वर्ष भी सीवर लाइन लीक होने के कारण सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया था। एक बार तो एक बाइक भी इस गड्ढे में गिर गई और बाइक सवार बच गया। पिछले वर्ष अगस्त में एक ट्रक भी सड़क धंसने से फंस गया था।



