जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम से कोरबा आ रही लिंक एक्सप्रेस गत रात्रि बड़े हादसे का शिकार हो गयी। सुखद पहलु रहा की इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार लिंक एक्सप्रेस गुरुवार राती अपने तयशुदा समय पर चल रही थी। तब मूसलाधार बारिश के चलते पार्वतीपुरम से रायगढ़ा स्टेशन के बीच रात्रि करीब 11.50 बजे एक विशालकाय चट्टान वहां से गुजर रही ट्रेन के इंजिन पर आ गिरी। इससे इंजिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ और पूरी अप डाउन दोनों ही रेल लाइनें धंस गई। इससे ट्रेनों की आवाजाही ठप्प हो गई।
तत्काल आसपास के स्टेशनों से पहुंची राहत और बचाव टीमों ने सारी रात सुधार कार्य किया। उसके बाद तड़के 6 बजे ट्रेनों की रवानगी बहाल हुई। लिंक एक्सप्रेस लगभग 6 घंटे देरी से सुबह रवाना होकर 8.30 बजे टिटलागढ़ पहुंची है। इसके दोपहर बाद रायपुर पहुंचने की जानकारी दी गई। ऐसी ही स्थिति रायपुर से गुरुवार शाम रात रवाना हुई ट्रेनों की भी बताई गई है। ये सभी ट्रैन तीन से पांच घंटे देर से विशाखापत्तनम पहुंचने की खबर है।
- Advertisement -
- Advertisement -



