Friday, February 20, 2026

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम द्वारा ली गई बिलासपुर रेंज के 04 जिले के SP एवं जिले के राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने दिया जिले की कानून व्यवस्था, अपराधों पर नियंत्रण, डिटेक्शन और विजिबल पुलिस तथा सामुदायिक पुलिसिंग के द्वारा किए जा रहे कार्यो का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया ।

पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जिले में संचालित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम, चेतना अभियान को संस्थागत करने , फिंगरप्रिंट NAFIS की उपयोगिता एवं इस संबंध में प्रशिक्षण हेतु निर्देशित किया गया एवं जिले के बीट सिस्टम को और प्रभावी करने, नए कानून के बेहतर क्रियान्वयन, CCTNS, E साक्ष्य, E समन के विवेचना में अधिक से अधिक उपयोग के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस के वेलफेयर के लिए शासन और पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप समय सीमा में उचित निर्णय हेतु निर्देश ।

⏩ पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा कार्यों की भी की गई समीक्षा कर कार्य योजना की जानकारी ली गई और छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस मुख्यालय, रेंज मुख्यालय से दिया गया आदेश/ निर्देशों के पालन की भी समीक्षा की गई।

⏩ सभी उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों को उनके प्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में थाना के एरिया में घटित अपराधों के घटना स्थल पर तत्काल पहुँचने और शीघ्र कार्यवाही करने और फरियादी की आवश्यक रूप से सुनवाई करने के लिए एक निश्चित व्यवस्था, समंस/वारंट , लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सभी पुराने नए प्रकरण का निरकारण करने निर्देशित किया गया,एवं सभी पुलिस की बेहतर छवि और समर्पण के साथ कानून और नियम का पालन कर उल्लेखनीय कार्य करने निर्देश दिए गई ।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -