Friday, February 20, 2026

पुतिन का आमंत्रण अस्वीकार, जेलेंस्की ने वार्ता के रास्ते पर खींची लकीर

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के प्रयास एक बार फिर अटक गए हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मॉस्को आने और शांति समझौते पर चर्चा करने का प्रस्ताव दिया था।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल : सबरिया समाज के लोगों ने छोड़ना प्रारंभ किया, अवैध शराब बनाने की राह, अपनाया स्वावलंबन

लेकिन जेलेंस्की ने इसे सख्ती से खारिज करते हुए कहा, “मैं आतंकवादी की राजधानी मॉस्को नहीं जा सकता।” उन्होंने साफ कर दिया कि अगर पुतिन को उनसे वार्ता करनी है, तो उन्हें कीव आना होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में पुतिन और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही ट्रंप लगातार दोनों नेताओं पर आमने-सामने बातचीत का दबाव बना रहे हैं। इसी क्रम में पुतिन ने यह आमंत्रण दिया था, लेकिन अब यूक्रेन की सख्त प्रतिक्रिया के बाद शांति वार्ता की संभावनाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -