Tuesday, October 14, 2025

फेसबुक पर बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी देवव्रत उपाध्याय (42 वर्ष), निवासी अकलतरा ने फेसबुक पर भारत रत्न और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसकी सूचना मिलते ही थाना अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 519/2025 धारा 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, एएसआई बी.पी. खांडेकर, आरक्षक भूषण राठौर और जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -