Thursday, February 19, 2026

मड़वारानी मंदिर जा रही पिकअप पलटी:कोरबा में कई श्रद्धालु घायल, एक बच्चे की हालत गंभीर

कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मां मड़वारानी पहाड़ पर एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। यह घटना पहाड़ की चढ़ाई के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गुमिया से मां मड़वारानी देवी के दर्शन के लिए जा रहे इस पिकअप में लगभग 30 से 35 श्रद्धालु सवार थे। पहाड़ की खड़ी चढ़ाई पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में क्षमता से अधिक श्रद्धालु भरे हुए थे, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय बच्चे को तत्काल बाइक से अस्पताल भेजा गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -