Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    CG Police Suspended : SP का सख्त रुख, TI और महिला हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » राजस्व सेवा में बढ़ती गति और सुविधा – कोरबा जिले की 25 वर्षों की उपलब्धि
    Chhattisgarh

    राजस्व सेवा में बढ़ती गति और सुविधा – कोरबा जिले की 25 वर्षों की उपलब्धि

    News EditorBy News EditorOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 31 अक्टूबर 2025/
    छत्तीसगढ़ राज्य के गठन वर्ष 2000 में कोरबा जिले में मात्र चार तहसीलें — कोरबा, करतला, कटघोरा और पाली — ही हुआ करती थीं। उस समय सीमित प्रशासनिक ढांचे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने राजस्व प्रकरणों के समाधान के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। प्रकरणों की अधिकता और सीमित संसाधनों के कारण न्याय मिलने में भी देरी होती थी।

    बीते 25 वर्षों की विकास यात्रा में कोरबा जिले ने प्रशासनिक विस्तार और जनता की सुविधा की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। बढ़ती जनसंख्या और ग्रामीण अंचलों की जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने लगातार नई तहसीलों का गठन किया। आज जिले में कुल 12 तहसीलें कार्यरत हैं —
    कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा, अजगरबहार, भैसमा, बरपाली, दर्री, दीपका, हरदीबाजार और पसान।

    विगत वर्षों में बनी नई तहसीलों ने राजस्व सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

    नई तहसीलों के गठन वर्ष:

    पोड़ीउपरोड़ा – 2008

    हरदीबाजार – 2020

    दर्री – 2020

    अजगरबहार – 2022

    भैसमा – 2022

    बरपाली – 2022

    दीपका – 2022

    पसान – 2022

    इन नई तहसीलों के गठन से न केवल ग्रामीणों की प्रशासनिक पहुंच आसान हुई, बल्कि राजस्व मामलों के निपटारे में भी तेजी और पारदर्शिता आई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा राजस्व के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए न सिर्फ हर 15 दिनों में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली जाती है, प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित हो सके, इस दिशा में वे समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी लेते हैं। तहसील न्यायालयों के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता में होती है।

    राजस्व प्रकरणों के निराकरण में हर साल हुई वृद्धि

    राजस्व वर्ष 2023-24 में कुल 12,578 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 5,828 प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं वर्ष 2024-25 में 16,565 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 12,642 प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया — जो कि 76.31 प्रतिशत की उत्कृष्ट सफलता दर है।

    यह वृद्धि बताती है कि कोरबा जिले में प्रशासनिक क्षमता और सेवा दक्षता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

    स्वामित्व योजना में भी हुई है प्रगति

    स्वामित्व योजना के तहत भी जिले ने सराहनीय प्रगति की है। अब तक 9,114 अधिकार अभिलेख का वितरण किया जा चुका है तथा आगामी 1 नवम्बर 2025 को 5,500 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। यह पहल ग्रामीणों को अपने भू-स्वामित्व का अधिकार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

    यह 25 वर्षों की कहानी है बदलते कोरबा की, जहाँ शासन की पहुँच जनता तक, और जनता की आवाज शासन तक पहुँची है। राजस्व प्रशासन के इस सुदृढ़ीकरण ने कोरबा जिले को विकास और सुशासन की नई पहचान दी है। यह आमनागरिको के लिए बहुत सहूलियत साबित हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    CG Police Suspended : SP का सख्त रुख, TI और महिला हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    CG NEWS : कब्रों से बाहर मिले मानव अवशेष, श्मशान घाट में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    प्रधानमंत्री PM Awas 2.0 के नाम पर ठगी, लोगों के खाते हो रहे साफ

    May 30, 2026

    CG NEWS : अवैध शराब पर सख्ती, लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर गिरी गाज

    May 30, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    श्रम मंत्री के पत्र का रिकॉर्ड गायब! बालको में स्थानीय मजदूरों की जानकारी मांगने वाले पत्र पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    CG Police Suspended : SP का सख्त रुख, TI और महिला हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज

    May 30, 2026

    CG CRIME : पेशी के दौरान हमला, अदालत परिसर में मचा हड़कंप

    May 30, 2026

    CG NEWS : कब्रों से बाहर मिले मानव अवशेष, श्मशान घाट में मचा हड़कंप

    May 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.