Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : लॉज की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026

    CG NEWS : रॉड से वार कर दंपती को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    June 10, 2026

    मिक्सर मशीन ले जाने की बात पर बहस, छत ढलाई के विवाद में दो पक्षों में लड़ाई झगड़े,

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Mistreatment of a midwife: कोरबा की मितानिन गायत्री पटेल के साथ दुर्व्यवहार, संगठन ने प्रशासन को दी चेतावनी
    Chhattisgarh

    Mistreatment of a midwife: कोरबा की मितानिन गायत्री पटेल के साथ दुर्व्यवहार, संगठन ने प्रशासन को दी चेतावनी

    News EditorBy News EditorNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Mistreatment of a midwife
    Mistreatment of a midwife
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Mistreatment of a midwife कोरबा, 04 नवंबर| कोरबा जिला अस्पताल में सोमवार देर रात एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों के अनुशासनहीन व्यवहार ने विवाद को जन्म दे दिया। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 4 की मितानिन गायत्री पटेल के साथ महिला सुरक्षा कर्मियों ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि उसे मरीज से मिलने से रोकते हुए अस्पताल से बाहर निकालने का प्रयास भी किया। इस घटना को लेकर मितानिन संगठन में गहरा आक्रोश फैल गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो वे काम बंद आंदोलन करेंगे।

    CM साय : ढ़ापारा स्टेडियम में गूंजा युवाओं का जोश, CM साय बने प्रेरणा स्रोत

    देर रात अस्पताल में मचा हंगामा

    जानकारी के अनुसार, मितानिन गायत्री पटेल अपने वार्ड की एक प्रसूता महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थीं। कुछ समय बाद जब वह मरीज से मिलने वार्ड में पहुंचीं, तो वहां तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने मितानिन को धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश की और यहां तक कह दिया कि अगर दोबारा अंदर आईं तो मरीज को डिस्चार्ज कर देंगे।इस दौरान मरीज के एक बुजुर्ग परिजन ने सुरक्षा कर्मियों के इस अभद्र व्यवहार पर आपत्ति जताई। इस पर अस्पताल परिसर में कहासुनी और हंगामा हो गया। थोड़ी देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण बन गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    Chaitanya Baghel bail: चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश, ED को जवाब देने का निर्देश

     मितानिन संगठन का रोष, अध्यक्ष बोलीं – “यह पहली बार नहीं”

    मितानिन संगठन की जिला अध्यक्ष कविता राठौर ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। “अस्पताल परिसर में बार-बार सुरक्षा कर्मियों का असंवेदनशील रवैया सामने आ रहा है। पहले भी वे मरीजों और सहयोगियों के साथ दुर्व्यवहार कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।”उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी एक मरीज के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, मगर परिणाम शून्य रहा। अब एक बार फिर मितानिन के साथ गलत बर्ताव किया गया है।

     कार्रवाई नहीं हुई तो ठप होगा काम

    कविता राठौर ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी सुरक्षा कर्मियों को हटाया नहीं गया तो मितानिन संगठन काम बंद आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि मितानिन महिलाएं जनता की सेवा करती हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : लॉज की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026

    CG NEWS : रॉड से वार कर दंपती को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    June 10, 2026

    मिक्सर मशीन ले जाने की बात पर बहस, छत ढलाई के विवाद में दो पक्षों में लड़ाई झगड़े,

    June 10, 2026

    मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई, अलग अलग दो प्रकरण के 02 फरार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    June 10, 2026

    (कोरबा) कटघोरा में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग-लगातार धमाकों से दहला इलाका

    June 10, 2026

    आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

    June 10, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG NEWS : लॉज की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

    June 10, 2026

    CG NEWS : रॉड से वार कर दंपती को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    June 10, 2026

    मिक्सर मशीन ले जाने की बात पर बहस, छत ढलाई के विवाद में दो पक्षों में लड़ाई झगड़े,

    June 10, 2026

    मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई, अलग अलग दो प्रकरण के 02 फरार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    June 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.