जांजगीर-चांपा 10 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले के तहसील जांजगीर के ग्राम बिरगहनी च निवासी श्री हर्ष मानिकपुरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती उषा महंत, ग्राम खोखरा निवासी श्री बलदेव प्रसाद सूर्यवंशी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती उत्तरी बाई सूर्यवंशी, ग्राम पीथमपुर निवासी श्री शंकर लाल साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती रामेश्वरी देवी, तहसील पामगढ़ के ग्राम कोनार निवासी श्री धनीराम निषाद की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती डोमरीन निषाद एवं तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कटौत निवासी श्री मनबोध कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती तेरस बाई कश्यप को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


