Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Bird Flu Alert : बर्ड फ्लू की ‘घेराबंदी’, 1 किलोमीटर का संवेदनशील इलाका सील, पोल्ट्री बिजनेस पर लगी ब्रेक

    April 11, 2026

    Ambikapur rape and murder case : हवस का खौफनाक अंजाम’ रेप के बाद महिला की हत्या, सीन री-क्रिएशन में आरोपी ने कबूला जुर्म

    April 11, 2026

    Chhattisgarh High Court Order : कोर्ट की ‘पिच’ पर कर्मचारियों की जीत , विवि प्रशासन को अब 4 माह में लेना होगा बड़ा फैसला

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » तपसी बाबा सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का एक वर्ष पूर्ण, क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप पहुंचे और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया
    Chhattisgarh

    तपसी बाबा सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का एक वर्ष पूर्ण, क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप पहुंचे और उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया

    News EditorBy News EditorNovember 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तपसी बाबा वृद्धाश्रम केराझरिया लछनपुर चांपा में प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । हसदेव नदी के तट पर स्थित यह वृद्धाश्रम असहायों और वृद्धजनों की सेवा और उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने कटिबद्ध हैं । आश्रम के संस्थापक तथा अध्यक्ष बसंत कुमार देवांगन की देख-रेख में इस संस्था ने एक वर्ष पूर्ण कर लिया यह हैं ।

    वृद्धों असहायों और जरुरतमंदों को दान करना पुण्यार्थ कार्य हैं – सोनी

    मीडिया जगत से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी ने बताया कि आजकल एकल परिवार का जमाना चल रहा हैं । वैवाहिक जीवन गुजारने के बाद अधिकांश ऐसे लोग हैं जो अपने वृद्ध माता-पिता को बेसहारा छोड़ देते हैं, उन्हें देखने तक भी नहीं आते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें सिर्फ वृद्धाश्रम में ही सहारा मिलता हैं । बुजुर्ग दंपति में से कोई एक अपने साथी को छोड़कर सदा-सदा के लिए इस संसार से विदा ले लेता है तब उनके लिए स्थिति और भी दुःख दायी हो जाती हैं । अकेला जीवन और उसका दर्द केवल वही समझ सकता हैं । घर-परिवार से दूर होते ऐसे लोगों के लिए वृद्धाश्रम एक सहारा के रुप में सामने आया हैं । कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दान-पुण्य शुभ माना जाता हैं । वैसे भी इस दिन गरीब, असहाय, वृद्ध और जरुरतमंदों को दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता हैं ।

    वृद्धाश्रम में सेवा कार्य वंदनीय हैं।

    तपसी बाबा वृद्धाश्रम चांपा में इस समय चार महिलाएं और एक पुरुष का सेवा किया जा रहा हैं । जिनमें मुख्यतः श्रीमति मिथला बाई राठौर ग्राम सारागांव , श्रीमति बिसाहिन बाई यादव ग्राम अमरुवा, श्रीमति श्याम बाई जांजगीर , श्रीमति नितीन बाई धीवर ग्राम कोसमंदा तथा एक मात्र पुरुष बालाराम कौशिक सरगांव बिलासपुर की सेवा और जतन संस्थान के द्वारा किया जा रहा हैं । इस संस्था के मुख्य संचालक बसंत कुमार देवांगन और श्याम लाल देवांगन, के द्वारा तपसी बाबा जन-सेवा समिति केरा झरिया लछनपुर ,चांपा के बैनर तले किया जा रहा हैं । प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जांजगीर-चांपा व्यास नारायण कश्यप मुख्य अतिथि,प्रदीप कुमार नामदेव विशिष्ट अतिथि तथा शिशुपाल सिंह राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर श्रीमती मंजूषा पाटले, डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति तथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ की नगर सह-संयोजिका श्रीमति संगीता पाण्डेय सहित अन्याय महिलाएं सहभागिता बनी ।

    वृद्धजनों को उनके अंतिम पड़ाव में सम्मान जनक स्थान मिला हैं, वृद्धाश्रम चांपा से – इंजीनियर मंजूषा पाटले ।

    ऊर्जावान महिला तथा सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में अग्रणी श्रीमति मंजूषा पाटले ने कही कि वृद्धाश्रम समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था बन गई हैं ,जो कि वृद्धजनों को आश्रय , भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक समर्थन प्रदान करती हैं । यह वृद्धजनों को उनके जीवन के अंतिम पड़ाव में सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अवसर प्रदान करती हैं ।

    तपसीधाम वृद्धाश्रम की भूमिका

    तपसी बाबा आश्रम , चांपा वृद्धजनों की सेवा और उनके जीवन को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा हैं । इस संस्था के संस्थापक सदस्यों में रामनारायण मोदी, शंकरलाल देवांगन, हनुमान, विजयकांत ,कृष्ण कुमार,बसंत,हेमंत देवांगन, मोहनलाल गुलाबानी,चार्विक अग्रवाल,श्रीमति मोहन मति जायसवाल हैं वही अध्यक्ष बसंत कुमार देवांगन सहित अन्यान्य लोगों के द्वारा पूर्णतः समर्पित भाव से वृद्धजनों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जैसे कि भोजन सामग्री , स्वास्थ्य सेवाएं , मनोरंजन और सामाजिक समर्थन प्रमुख हैं ।

    आशा और शुभकामना ।

    जगदीश प्रसाद पटेल सीजी न्यूज़ ने बताया कि हम तपसी धाम वृद्धाश्रम ,चांपा के प्रथम स्थापना दिवस पर आशा करते हैं कि यह संस्था वृद्धजनों की सेवा और उनके जीवन को सुधारने के लिए निरंतर कार्य करती रहें । हम आश्रम के संचालकों और सदस्यों को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं । लेखक शशिभूषण सोनी ने भी कहा कि मेरी ममतामई मां सीता सोनी की पुण्य स्मृति में तपसी बाबा जनसेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम केराझरिया , लछनपुर,चापा पहुंचकर वृद्धजनों को तथा छोटे-छोटे बच्चों को खाद्य सामग्री तथा खिलौने का वितरण किया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Bird Flu Alert : बर्ड फ्लू की ‘घेराबंदी’, 1 किलोमीटर का संवेदनशील इलाका सील, पोल्ट्री बिजनेस पर लगी ब्रेक

    April 11, 2026

    Ambikapur rape and murder case : हवस का खौफनाक अंजाम’ रेप के बाद महिला की हत्या, सीन री-क्रिएशन में आरोपी ने कबूला जुर्म

    April 11, 2026

    Chhattisgarh High Court Order : कोर्ट की ‘पिच’ पर कर्मचारियों की जीत , विवि प्रशासन को अब 4 माह में लेना होगा बड़ा फैसला

    April 11, 2026

    प्रकृति में जनजातीयों की अटूट आस्था, देवी-देवताओं के वास से जल जंगल का हो रहा संरक्षण व संवर्धन: मंत्री श्री रामविचार नेताम

    April 11, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज

    April 11, 2026

    अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 01 हाइवा,1 जेसीबी मशीन,02 ट्रैक्टर जब्त

    April 11, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Bird Flu Alert : बर्ड फ्लू की ‘घेराबंदी’, 1 किलोमीटर का संवेदनशील इलाका सील, पोल्ट्री बिजनेस पर लगी ब्रेक

    April 11, 2026

    Ambikapur rape and murder case : हवस का खौफनाक अंजाम’ रेप के बाद महिला की हत्या, सीन री-क्रिएशन में आरोपी ने कबूला जुर्म

    April 11, 2026

    Chhattisgarh High Court Order : कोर्ट की ‘पिच’ पर कर्मचारियों की जीत , विवि प्रशासन को अब 4 माह में लेना होगा बड़ा फैसला

    April 11, 2026

    प्रकृति में जनजातीयों की अटूट आस्था, देवी-देवताओं के वास से जल जंगल का हो रहा संरक्षण व संवर्धन: मंत्री श्री रामविचार नेताम

    April 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.