Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आम उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू नहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित दावा भ्रामक

    July 27, 2026

    CG Cyber Alert : फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी का नया खेल’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम का हो रहा दुरुपयोग, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 27, 2026

    CG Crime : बस्तर पुलिस का ऑपरेशन सफल’ अपहरण के 16 घंटे के भीतर 4 वर्षीय मासूम सुरक्षित मिली, आरोपी फरार

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » झोराघाट का होगा कायाकल्प: प्राकृतिक सौंदर्य संग आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा समावेश
    Chhattisgarh

    झोराघाट का होगा कायाकल्प: प्राकृतिक सौंदर्य संग आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा समावेश

    News EditorBy News EditorNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 19 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वनमंडल अधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत ने आज
    कटघोरा वनमंडल अंतर्गत स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल झोराघाट में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं स्थानीय विकास
    के उद्देश्य से विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा झोराघाट के मनोहारी प्राकृतिक परिवेश, हसदेव नदी के तटीय क्षेत्र आस-पास के भू-भाग तथा मौजूदा सुविधाओं का अवलोकन कर भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने डीएफओ कटघोरा को झोराघाट में पर्यटन विकास के लिए डीएमएफ से विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थल में हसदेव नदी के तट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, बच्चों के लिए मनोरंजक झूले व खेल सामग्री स्थापित करने, युवाओं के लिए खुले में व्यायाम उपकरण तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए ध्यान व साधना स्थल सहित अन्य निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पर्यटकों को प्रकृति के और अधिक निकट लाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु विशिष्ट गतिविधियां सम्मिलित करने की बात कही। कलेक्टर ने झोराघाट में बेहतर पर्यटन सुविधाओं के लिए रिवर फ्रंट, पैगोड़ा निर्माण, पर्यटकों के लिए स्वच्छ प्रसाधन, वॉच टावर, वॉक वे, विश्राम स्थल तथा अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिससे यह स्थल एक सुसंरक्षित और आकर्षक इको-टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित हो सके ।
    कलेक्टर श्री वसंत ने विशेष रूप से यह निर्देश दिए कि परियोजना में स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा पर्यटन स्थल के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए साधन विकसित किए जाएं। स्थानीय उत्पादों की बिक्री, गाइड सेवा, वाहन संचालन व अन्य सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देकर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि झोराघाट परियोजना के सफल क्रियान्वयन से जिले में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जनसहभागिता और ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक उन्नयन में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी कटघोरा श्री अशोक मन्नेवार तथा वन विभाग के अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    आम उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू नहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित दावा भ्रामक

    July 27, 2026

    CG Cyber Alert : फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी का नया खेल’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम का हो रहा दुरुपयोग, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 27, 2026

    CG Crime : बस्तर पुलिस का ऑपरेशन सफल’ अपहरण के 16 घंटे के भीतर 4 वर्षीय मासूम सुरक्षित मिली, आरोपी फरार

    July 27, 2026

    CG Crime News : लव अफेयर बना मौत की वजह, बीच पार्क में प्रेमिका पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    July 27, 2026

    CG News : कोरबा में युवक की फांसी से मौत, बाइक गुम होने के बाद बढ़ी थी चिंता, जांच में जुटी पुलिस

    July 27, 2026

    Annapurna Grain ATM : अब एटीएम की तरह मिलेगा अनाज’ छत्तीसगढ़ के इस जिले में ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम लॉन्च की तैयारी, जानिए पूरी प्रक्रिया

    July 27, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    आम उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू नहीं, सोशल मीडिया पर प्रसारित दावा भ्रामक

    July 27, 2026

    CG Cyber Alert : फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी का नया खेल’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम का हो रहा दुरुपयोग, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 27, 2026

    CG Crime : बस्तर पुलिस का ऑपरेशन सफल’ अपहरण के 16 घंटे के भीतर 4 वर्षीय मासूम सुरक्षित मिली, आरोपी फरार

    July 27, 2026

    CG Crime News : लव अफेयर बना मौत की वजह, बीच पार्क में प्रेमिका पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    July 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.