Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Cyber Alert : फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी का नया खेल’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम का हो रहा दुरुपयोग, लोगों से सतर्क रहने की अपील
    Chhattisgarh

    CG Cyber Alert : फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी का नया खेल’ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम का हो रहा दुरुपयोग, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    News EditorBy News EditorJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    CG Cyber Alert : रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब शातिर ठग बड़े अधिकारियों की पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से जुड़ा है, जहां ठगों ने उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी (फेक) आईडी बना ली है। इस फर्जी अकाउंट के जरिए उनके परिचितों और जान-पहचान के लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

    फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर कर रहे ठगी की कोशिश

    जानकारी के मुताबिक, साइबर ठगों ने प्रमुख सचिव सुबोध सिंह के नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हुए फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट तैयार किया। इसके बाद उस अकाउंट से उनके परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई और मैसेंजर पर संपर्क कर विभिन्न बहाने बनाकर पैसों की मांग की जाने लगी।

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    शातिर ठग लोगों का विश्वास जीतने के लिए खुद को प्रमुख सचिव बताकर तत्काल आर्थिक सहायता की जरूरत होने जैसी बातें लिख रहे हैं, ताकि लोग बिना पुष्टि किए पैसे ट्रांसफर कर दें।

    लोगों से सतर्क रहने की अपील

    मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित लोगों को अलर्ट किया गया है। आम नागरिकों और परिचितों से अपील की गई है कि यदि सुबोध सिंह के नाम से कोई नया फेसबुक अकाउंट दिखाई दे या किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग मांगने वाला संदेश मिले, तो उस पर भरोसा न करें।

    किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर आए ऐसे संदेशों के आधार पर ऑनलाइन भुगतान करने से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन या अन्य माध्यम से पुष्टि जरूर करनी चाहिए।

    साइबर अपराधियों के निशाने पर वीआईपी प्रोफाइल

    विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर ठग अक्सर वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, डॉक्टरों, सैन्य अधिकारियों और अन्य प्रतिष्ठित लोगों की फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। ऐसे मामलों में प्रोफाइल फोटो और नाम बिल्कुल असली जैसे होते हैं, जिससे कई लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं।

    इसी वजह से सोशल मीडिया पर आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट और पैसों से जुड़े संदेशों की सत्यता जांचना बेहद जरूरी है।

    साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की फर्जी प्रोफाइल दिखाई देती है, तो उसकी तुरंत फेसबुक पर रिपोर्ट करनी चाहिए। साथ ही संबंधित साइबर थाना या पुलिस को भी इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और अन्य लोग ठगी का शिकार होने से बच सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026

    संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ग्राम करूमहू और बनारी में किया डिजीटल क्रॉप सर्वे एवं पीव्ही ऐप कार्य का निरीक्षण

    September 23, 2026

    CG News : तेज DJ के शोर से प्रसूता की हालत बिगड़ी, शिकायत के बावजूद जारी रहा साउंड

    September 23, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    CG News : धमतरी में 40 चर्चों के बाहर लगे नोटिस, गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक की सूचना

    September 23, 2026

    CG News : सभी 33 जिला कलेक्टरों को NSA के तहत विशेष अधिकार, 31 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

    September 23, 2026

    फूलो देवी नेताम के WhatsApp से आया ₹56 हजार भुगतान का फर्जी संदेश, जांच शुरू

    September 23, 2026

    CG Pension Cases : पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर, लंबित मामलों के जल्द निराकरण को लेकर विभाग ने जारी किए निर्देश

    September 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.