Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    * जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

    July 27, 2026

    अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट बने चैंपियन

    July 27, 2026

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » President Draupadi Murmu : कार्तिक जतरा में गूंजा जशपुर की मातृशक्ति का नाम, राष्ट्रपति मुर्मू ने की सराहना
    Chhattisgarh

    President Draupadi Murmu : कार्तिक जतरा में गूंजा जशपुर की मातृशक्ति का नाम, राष्ट्रपति मुर्मू ने की सराहना

    News EditorBy News EditorDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    President Draupadi Murmu , रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के गुमला में आयोजित अंतर्राज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की जनजातीय महिलाओं की मेहनत, कौशल और आत्मनिर्भरता की खुले मंच से सराहना की। राष्ट्रपति ने जशपुर जिले की स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों को महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

    दुर्ग में हनुमंत कथा के दौरान हंगामा, युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की

    राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में विशेष रूप से ‘जशक्राफ्ट’ से जुड़ी जनजातीय बहनों के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जशक्राफ्ट के माध्यम से महिलाएं पारंपरिक कला, संस्कृति और आधुनिक बाजार की मांग को जोड़ते हुए सुंदर आभूषण, हस्तशिल्प सामग्री और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद तैयार कर रही हैं। यह न केवल उनकी आजीविका का मजबूत साधन बन रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की सोच को भी जमीन पर उतार रहा है।

    उन्होंने कहा कि जनजातीय महिलाओं की यह पहल यह साबित करती है कि यदि उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराया जाए तो वे आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ-साथ समाज में नेतृत्व की भूमिका भी निभा सकती हैं। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नई कहानी लिख रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने जशपुर की महिलाओं द्वारा बनाए गए आभूषणों और हस्तनिर्मित वस्तुओं की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन उत्पादों में पारंपरिक विरासत के साथ नवाचार का सुंदर समन्वय दिखाई देता है।

    उल्लेखनीय है कि जशक्राफ्ट जशपुर जिले की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की एक सफल पहल है, जिसके माध्यम से सैकड़ों जनजातीय महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। यह मंच उन्हें अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राज्यीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    * जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

    July 27, 2026

    अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट बने चैंपियन

    July 27, 2026

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    July 27, 2026

    Chhattisgarh Crime News : सीतापुर में बड़ी उठाईगिरी, ज्वेलरी शॉप संचालक का 1 करोड़ के सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हुआ बदमाश

    July 27, 2026

    27 July 2026 Rashifal : वृषभ और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत, जानिए अपना राशिफल

    July 27, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर में चोरी केस ने लिया नया मोड़’ करोड़ों की चोरी की चर्चा निकली अफवाह, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    July 26, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    * जहां हुआ था चक्का जाम, बीते कुछ दिन पहले उसी गांव डोंगाकोहरौद पहुंचे SP जांजगीर चांपा, बना सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल

    July 27, 2026

    अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट बने चैंपियन

    July 27, 2026

    CG Rain Update : मानसून का दमदार दौर शुरू, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

    July 27, 2026

    Chhattisgarh Crime News : सीतापुर में बड़ी उठाईगिरी, ज्वेलरी शॉप संचालक का 1 करोड़ के सोने-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हुआ बदमाश

    July 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.