सड़क किनारे घूमते दिखे 2 दंतैल हाथी-वन विभाग ने रोकी आवाजाही

कोरबा जिलान्तर्गत वन मंडल कटघोरा में घूम रहे 53 हाथियों में से अलग होकर 2 दंतैल हाथी केंदई रेंज पहुंच गए हैं। बताया जा रहा हैं की हाथी डंपिंग एरिया के पास मातिन दाई मंदिर सलईगोट मार्ग पर नजर आए। वन विभाग ने मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी है।
जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड जटगा, एतमानगर के साथ ही केंदई रेंज में घूम रहा है। इस मार्ग पर पहले भी हाथी पहुंच चुके हैं। वन विभाग ने ग्राम बनखेता, खड़पड़ी, बड़काबहरा, बनिया, रोदे, डंगबोरा और फुलसर में मुनादी कराई है। लोगों को बाइक में रात के समय आवाजाही नहीं करने कहा है। डंपिंग एरिया में कई बार हाथी आवाजाही करने वालों पर हमला कर चुके हैं। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। वन मंडल कोरबा में 11 हाथी करतला रेंज में घूम रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -