Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : दीपा सागर की मौत के राज खोलने में जुटी पुलिस, मोबाइल डेटा और हैंडराइटिंग की होगी जांच

    November 19, 2026

    Chhattisgarh Crime News : अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां गायब, परिवार को लगा गहरा सदमा; खैरवाही मुक्तिधाम में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

    November 19, 2026

    CG News : रायगढ़ के एकताल गांव की झारा बेलमेटल कला को राष्ट्रीय पहचान, 13 शिल्पकार राष्ट्रपति भवन में सम्मानित

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Chhattisgarh Crime News : अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां गायब, परिवार को लगा गहरा सदमा; खैरवाही मुक्तिधाम में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
    Chhattisgarh

    Chhattisgarh Crime News : अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां गायब, परिवार को लगा गहरा सदमा; खैरवाही मुक्तिधाम में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

    News EditorBy News EditorNovember 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh Crime News बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गुरुर ब्लॉक के ग्राम खैरवाही स्थित मुक्तिधाम से 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अस्थियां कथित तौर पर चोरी हो गईं। अंतिम संस्कार के अगले दिन जब परिजन पूजा करने मुक्तिधाम पहुंचे, तो चिता स्थल पर नारियल, दीया और अगरबत्ती रखे मिले। वहीं, चिता की राख में अस्थियां तलाशने पर वे गायब मिलीं। घटना से शोकाकुल परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। परिजनों ने गुरुर थाने में शिकायत देकर अस्थियां बरामद करने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस मुक्तिधाम में अस्थियां गायब होने की यह तीसरी घटना है।

    94 वर्षीय विद्यावती शर्मा के अंतिम संस्कार के बाद गायब हुईं अस्थियां

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम खैरवाही निवासी 94 वर्षीय विद्यावती रुखमणी शर्मा का 12 नवंबर की रात करीब 11 बजे निधन हो गया था। 13 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके अगले दिन 14 नवंबर की शाम उनके बड़े बेटे बालमुकुंद शर्मा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना के लिए मुक्तिधाम पहुंचे।

    CG Mahadev Satta Case : महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में बढ़ीं मुश्किलें, दो आरोपियों पर गैर-जमानती वारंट, भाई ने कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

    इस दौरान चिता स्थल पर नारियल, दीया और अगरबत्ती रखे देखकर परिजन हैरान रह गए। जब उन्होंने चिता की ठंडी राख में अस्थियां तलाशनी शुरू कीं, तो वे वहां नहीं मिलीं। इसके बाद परिवार ने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई, लेकिन अस्थियों का कोई पता नहीं चला। आखिरकार परिजनों ने गुरुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और अस्थियां खोजकर वापस दिलाने की मांग की।

    94 साल तक सुरक्षित रहीं, निधन के बाद अस्थियों की सुरक्षा नहीं कर पाए परिजन

    दिवंगत महिला की पोती ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी दादी 94 साल तक सुरक्षित रहीं, लेकिन निधन के बाद अंतिम संस्कार के महज दो दिनों के भीतर परिवार उनकी अस्थियों की सुरक्षा नहीं कर पाया। उनके मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने चिता स्थल पर पूजा-पाठ किया और अस्थियां अपने साथ ले गया।

    पोती ने सवाल उठाया कि आखिर कोई व्यक्ति अस्थियां क्यों ले जाएगा और उनका क्या करेगा? शोक में डूबे परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। घटना के बाद से परिवार में भय और चिंता का माहौल है।

    मां की अंतिम इच्छा थी प्रयागराज में गंगा में अस्थि विसर्जन

    दिवंगत विद्यावती रुखमणी शर्मा के मंझले बेटे एवं सिंचाई विभाग के पूर्व एसडीओ रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनकी मां बेहद धार्मिक स्वभाव की थीं। गांव और परिवार में होने वाले धार्मिक आयोजनों में वे हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। उनकी इच्छा थी कि निधन के बाद उनकी अस्थियां प्रयागराज ले जाकर मां गंगा में विसर्जित की जाएं।

    परिवार के सदस्य बालमुकुंद शर्मा, गिरेन्द्र कुमार शर्मा, श्याममूर्ति शर्मा और शारदा प्रसाद शर्मा सहित सभी परिजन उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार विधि-विधान से अस्थि विसर्जन करना चाहते थे। लेकिन अस्थियां गायब होने से परिवार की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

    रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर अस्थियां ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए। उन्होंने दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, गिरफ्तारी करने और अस्थियां परिवार को वापस दिलाने की मांग की है।

    खैरवाही मुक्तिधाम में पहले भी हो चुकी हैं अस्थियां गायब होने की घटनाएं

    ग्रामीणों के मुताबिक, खैरवाही मुक्तिधाम में अस्थियां गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो बार इसी तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीण इंद्रजीत सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2025 में उनके पिता के निधन के बाद इसी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया था। बाद में जब परिवार अस्थियां लेने पहुंचा, तो वे भी गायब मिली थीं।

    उस समय गांव में घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। कई लोगों ने इसे निजी मामला बताकर बात टाल दी थी। अब तीसरी बार ऐसी घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और भय का माहौल है।

    पुलिस जांच और अस्थियों की बरामदगी की मांग

    लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आने से मुक्तिधाम की सुरक्षा व्यवस्था और अस्थियों की चोरी के पीछे संभावित वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर अस्थियां बरामद करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस अजीबोगरीब घटना के पीछे किसका हाथ सामने आता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : दीपा सागर की मौत के राज खोलने में जुटी पुलिस, मोबाइल डेटा और हैंडराइटिंग की होगी जांच

    November 19, 2026

    CG News : रायगढ़ के एकताल गांव की झारा बेलमेटल कला को राष्ट्रीय पहचान, 13 शिल्पकार राष्ट्रपति भवन में सम्मानित

    November 19, 2026

    * हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

    November 19, 2026

    CG PM Awas Yojana : पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार, बरमकेला बना सबसे आगे, जानें जिलेवार आंकड़े

    November 19, 2026

    Amit Baghel Bail : हेट स्पीच केस में अमित बघेल को राहत, 14 FIR में मिली नियमित जमानत; राज्य सरकार ने किया था विरोध

    November 19, 2026

    कोरबा में लापता आरक्षक की रहस्यमयी मौत! 43 दिन बाद नहर से मिला शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    November 19, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Crime News : दीपा सागर की मौत के राज खोलने में जुटी पुलिस, मोबाइल डेटा और हैंडराइटिंग की होगी जांच

    November 19, 2026

    Chhattisgarh Crime News : अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां गायब, परिवार को लगा गहरा सदमा; खैरवाही मुक्तिधाम में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

    November 19, 2026

    CG News : रायगढ़ के एकताल गांव की झारा बेलमेटल कला को राष्ट्रीय पहचान, 13 शिल्पकार राष्ट्रपति भवन में सम्मानित

    November 19, 2026

    * हनी ट्रैप के जरिए युवक को जाल में फंसाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, युवती सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

    November 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.