Wednesday, January 28, 2026

38 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा एवं बलौदा पुलिस की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी बृजमोहन केशकर उम्र 44 साल निवासी पचरी थाना अकलतरा के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं थाना बलौदा पुलिस द्वारा महिला आरोपी अनीता बाई सोनझरी उम्र 45 साल निवासी कुदरी थाना जांजगीर के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 7600/₹ बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध धारा आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा से निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी सउनि राजेन्द्र क्षत्रिय एवं प्रधान आरक्षक विकाश शर्मा, विजय राठौर थाना बलौदा से निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, उप निरी. राजेश साह, आरक्षक टिकेशवर राठौर, संदीप सोनंत, रज्जू रात्रे, संतोष कुमार रात्रे,रज्जू टण्डन,रोहित कुमार साहू, महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -