Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : रॉड से वार कर दंपती को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    June 10, 2026

    मिक्सर मशीन ले जाने की बात पर बहस, छत ढलाई के विवाद में दो पक्षों में लड़ाई झगड़े,

    June 10, 2026

    मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई, अलग अलग दो प्रकरण के 02 फरार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस
    Chhattisgarh

    जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

    News EditorBy News EditorJanuary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 26 जनवरी 2026/ जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में हर्ष फायर के साथ शांति एवं उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। साथ ही मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा आम नागरिकों के नाम संदेश का वाचन किया। श्री चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजन को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, झांकी एवं परेड में विजेता टीम को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
    इस दौरान विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व सांसद श्री गुहाराम अजगले, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, सुश्री आशा साव, श्रीमती प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, श्री राज कुमार साहू, श्री अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय, श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, श्री विकास शर्मा, श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री हितेश यादव, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप सहित जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सतीश सिंह एवं श्री दीपक यादव ने किया।

    मुख्य अतिथि ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि –

    मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

    परेड सीनियर में जिला पुलिस बल और जूनियर में एनसीसी ट्रूप नंबर 325 रहे प्रथम

    समारोह में परेड सीनियर वर्ग में प्रथम जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल द्वितीय और तृतीय स्थान सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी ट्रूप नंबर 325 बालक शा उ मा वि क्रमांक 1 जांजगीर को प्रथम स्थान, एनसीसी ट्रूप नंबर 325 विंग बालिका शा उ मा वि क्रमांक 1 जांजगीर द्वितीय तथा एनसीसी ज्ञानदीप उ. मा. वि जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही परेड महाविद्यालय में एनसीसी बालक टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर प्रथम एवं एनसीसी बालिका टीसीएल महाविद्यालय जांजगीर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनका पब्लिक स्कूल चांपा को प्रथम स्थान –

    इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मनका पब्लिक स्कूल चांपा को प्रथम, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी को द्वितीय एवं कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय ससहा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी रही प्रथम-

    समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास की झलक का प्रदर्शित करने वाली आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त पुलिस विभाग एवं तृतीय स्थान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को प्राप्त हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : रॉड से वार कर दंपती को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    June 10, 2026

    मिक्सर मशीन ले जाने की बात पर बहस, छत ढलाई के विवाद में दो पक्षों में लड़ाई झगड़े,

    June 10, 2026

    मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई, अलग अलग दो प्रकरण के 02 फरार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    June 10, 2026

    (कोरबा) कटघोरा में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग-लगातार धमाकों से दहला इलाका

    June 10, 2026

    आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

    June 10, 2026

    नैनो यूरिया ने बढ़ाई किसान भागवत प्रसाद टंडन की आय और उत्पादकता

    June 10, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG NEWS : रॉड से वार कर दंपती को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

    June 10, 2026

    मिक्सर मशीन ले जाने की बात पर बहस, छत ढलाई के विवाद में दो पक्षों में लड़ाई झगड़े,

    June 10, 2026

    मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई, अलग अलग दो प्रकरण के 02 फरार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    June 10, 2026

    (कोरबा) कटघोरा में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग-लगातार धमाकों से दहला इलाका

    June 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.