20 नवंबर वर्ल्ड पाइल्स डे ( विश्व अर्श दिवस) के अवसर पर “स्वस्थ भारत समृद्धभारत अभियान” के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत निशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, निःशुल्क रक्तचाप जांच, निशुल्क रक्त शर्करा जांच, तथा स्त्री पुरुष एवं बच्चों में होने वाले सभी प्रकार के अर्श, भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त तथा सभी प्रकार के उदर रोगों हेतु 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में आयोजित निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर में अंचलवासी लाभान्वित हुये। शिविर में विशेष रूप से अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया की अनियमित दिनचर्या, तला-भुना व मिर्च-मसालेदार भोजन और लंबे समय तक कब्ज रहने के कारण अर्श (बवासीर) की समस्या उत्पन्न होती है। इसके प्रारम्भिक लक्षणों जैसे मल त्याग के समय दर्द, जलन, खुजली या रक्तस्राव को संकोचवश लोग छिपा लेते हैं जो इस रोग के बढ़ने का एक बहुत बड़ा कारण है।ऐसे किसी भी लक्षण को नजरअंदाज अथवा छिपाना नहीं चाहिए, बल्कि समय रहते योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि समय पर सही औषधियों, संतुलित एवं संयमित आहार-विहार को अपनाकर इस रोग को जड़ से ठीक किया जा सकता है। शिविर मे हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क की गई तथा सभी प्रकार के अर्श, भगंदर, कब्ज, अम्लपित्त तथा सभी प्रकार के उदर रोगों लिये लाभकारी अर्श हर क्वाथ निशुल्क पिलाया गया। शिविर में चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा के अलावा श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा, नेत्रनन्दन साहू, अश्वनी बुनकर, कमल धारिया, कुश गुप्ता, मनीष कौशिक, कविरंजन दास, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, अनुराग कँवर, गुनगुन राठीया पंचकर्म टैकनीशियन पिंकी बरेठ एवं शैल कुमारी निषाद ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
फोटो- शिविर में मरीज़ की जांच करते नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा।
प्रति,
संपादक/ब्यूरो प्रमुख।
ऊपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति को यथोचित स्थान देने की कृपा करें ।

