जांजगीर-चांपा, 05 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम पिपरदा – पुछेली रेत खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान स्थल पर खनिज रेत का अवैध उत्खनन, लोडिंग एवं परिवहन कार्य में 01 जेसीबी एक्सकेवेटर मशीन एवं 04 हाईवा वाहन संलग्न पाए गए।
जांच दल द्वारा जेसीबी को जब्त पुलिस थाना बम्हनीडीह की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ कराया गया। वहीं हाईवा वाहनों पर नियमानुसार नोटिस चस्पा किया गया। उक्त मामले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। दर्ज प्रकरण पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमानुसार उपरोक्त वाहनों के वाहन चालको के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


