घटना का विवरण :
दिनांक 13.02.2026 को लगभग 12:00 बजे प्रार्थी गोपेश्वर कुमार पटेल एसबीआई बैंक पामगढ़ से ₹2,50,000/- (ढाई लाख रुपये) नगद आहरण करने गया था। उक्त राशि प्रार्थी द्वारा ग्राम राहौद निवासी श्याम चंदेल से घरेलू कार्य हेतु उधार ली गई थी, जिसके लिए श्याम चंदेल द्वारा प्रार्थी के नाम से चेक प्रदान किया गया था लगभग 1:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य प्रार्थी ने पामगढ़ SBI बैंक से उक्त राशि निकाली। बैंक परिसर में उसकी मुलाकात अपने परिचित मिथिलेश नामक व्यक्ति से हुई, जिसके साथ वह वापस राहौद आया राहौद पहुंचकर प्रार्थी ने ग्रामीण बैंक के पास पूर्व में खड़ी अपनी साइकिल ली तथा नगदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल में टांगकर अपने घर की ओर रवाना हुआ वहां पर दो तालाब के मध्य मार्ग में सामने से आए दो अज्ञात युवको ने साइकिल सहित थैला छीनने का प्रयास किया तथा नगदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना प्रार्थी द्वारा तत्काल राहौद पुलिस को दी गई, पुलिस ने नाकेबंदी कर पातासाजी की लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए है पुलिस कानूनी कार्यवाही कर आरोपियों की पातासाजी में लगी है !
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




