मार्च 2023 से 16फरवरी 2026 तक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, चांपा के रूप में काम करते हुए लगभग तीन वर्षों का यह सफर आप सभी के साथ लगातार संवाद, सहयोग का रहा। इस दौरान मुझे पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जांजगीर–चांपा जिला पुलिस की समर्पित टीम के साथ काम करने का अवसर मिला। उनके मार्गदर्शन और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से ही अनुभाग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार काम करने का प्रयास किए
चांपा,सारागांव, बहमनीडीह, बिर्रा एवं शिवरीनारायण थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों, उनकी रोकथाम के प्रयासों, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों, धरना–प्रदर्शन, सामाजिक–धार्मिक आयोजनों तथा अन्य पुलिस गतिविधियों के संबंध में आप सभी से नियमित भेंट भेंट–मुलाकात, प्रेस वार्ता और सार्थक चर्चाएँ होती रहीं।
पुलिस और पत्रकारिता—दोनों ही लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं। पुलिस जहाँ शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी निभाती है, वहीं मीडिया समाज को जागरूक, सजग और संवेदनशील बनाए रखने का काम करती है। यह संबंध औपचारिकता से अधिक जिम्मेदारी और आपसी विश्वास पर आधारित होता है इन वर्षों में आपने समय-समय पर महत्वपूर्ण सूचनाएँ साझा कीं, सुझाव दिए, घटनाओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। मेरा प्रयास रहा कि आपके सुझावों को गंभीरता से लिया जाए तथा कानून की मर्यादा और विवेचना की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए जानकारी पारदर्शी रूप से साझा की जाए। आपने भी उन तथ्यों को सामाजिक सरोकार और जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाया कभी घटनास्थल पर साथ खड़े होकर जानकारी साझा की, कभी देर रात फोन पर गंभीर चर्चा हुई, तो कभी प्रेस वार्ताओं में विषयों पर चर्चा इन सबके बीच आत्मीयता, सम्मान और सकारात्मक सहयोग की भावना सदैव बनी रही। यही स्वस्थ संवाद किसी भी जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाता है।
आप सभी ने इस कार्यकाल में मुझे जो स्नेह, सहयोग ,सकारात्मक पहचान दी, वह मेरे लिए अमूल्य है। आप सब की प्रतिक्रिया और रचनात्मक सुझावों ने मुझे हमेशा बेहतर काम करने की प्रेरणा दी। तीन वर्षों का कार्यकाल मेरे लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा मैं जांजगीर–चांपा की इस धरती, यहाँ की जनता और आप सभी मीडिया साथियों के स्नेह को नहीं भूल पाऊँगा। स्थानांतरण के बाद भी यह संबंध और संवाद बना रहे यही मेरी कामना है आप सभी को हृदय से धन्यवाद, आभार
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, यूट्यूब पोर्टल एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी सम्मानित पत्रकार साथियों,
- Advertisement -
- Advertisement -



